युवक ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, एक साल पहले की थी लव मैरिज

Gonda news, गोंडा। यूूपी के गोंडा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कूरी गांव में एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी का गला रेत दिया। खून से लथपथ महिला ने हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आगे की कार्रवाई जुट गई है।

husband brutally killed his wife in gonda

भागकर मंदिर में की थी शादी

जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कूरीखास गांव के रहने वाला दीपू लखनऊ में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। एक वर्ष पहले वह लखनऊ की ही रहने वाली पायल नाम की युवती को भगाकर उसके साथ मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद पायल कूरी गांव में ही रहती थी, जबकि दीपू मजदूरी के लखनऊ करने के लिए जाता रहता था। शनिवार की शाम करीब चार बजे दीपू अपनी पत्नी 25 बर्षीय पायल को गांव के बाहर स्थित सरयू रेलवे स्टेशन के पीछे खेतों में ले गया और वहीं पर अपनी पत्नी पायल का गला काटकर घायल कर दिया, जिसके बाद पायल की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भंभुआ पुलिस चौकी इंचार्ज संजय तोमर मौके पर पहुंचे और हत्यारे पति दीपू को चाकू के साथ गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गए।

husband brutally killed his wife in gonda

आपसी विवाद में हत्या

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पायल के पति ने आपसी विवाद के चलते चाकू से मार कर घायल कर दिया। हॉस्पिटल में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+