दबंगों ने भाई के सामने युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, इलाके में पुलिस फोर्स तैनात

Gonda news, गोंडा। यूपी के गोंडा में खोरहंसा बाजार में मामूली विवाद के चलते एक युवक पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उसके भाई ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। युवक को जिंदा जलाने के आरोप मे अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।

hooligans burnt a man alive in the market

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के जमुनियाबाग का है। जहां मंगलवार की रात विष्णु कुमार और विजय कुमार नाम के दो सगे भाई शराब के नशे में धुत अपने पिता को घर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन नशेड़ी पिता घर जाने को तैयार नहीं था और दोनों से विवाद कर रहा था। विजय कुमार का कहना है कि इसी बीच अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवक इमरान और तुफैल वहां पहुंचे और उसके भाई विष्णु से विवाद करने लगे। इसी कहासुनी के बीच इमरान और तुफैल ने विष्णु के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिन्दा जला दिया।

hooligans burnt a man alive in the market

आग लगाने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। विजय कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से विष्णु को जलने से बचाया और आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की हालत को नाजुक देखते हुये लखनऊ रेफर कर दिया जहां उसकी गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। वहीं मामला दो समुदाय के युवकों के बीच होने के चलते इलाके में तनाव है जिसको लेकर मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। और मामला सांप्रदायिक रूप न ले इस बावत लगातार गश्त की जा रही है साथ ही घटना मे शामिल अभियुक्तों की तलाश मे दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+