गोंडा से चोरी हुई 5 करोड़ रुपए की बेशकीमती मूर्ति बरामद, पकड़े गए 7 तस्कर

गोंडा। खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से है, यहां पुलिस ने राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ती चुराने की योजना बनाते समय सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों की निशानदेही पर एक बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए तस्करों के पास से एक बोलेरो, दो अवैध तमंचा व एक देसी बंदूक भी बरामद की गई है।

Gonda police recovered ashtadhatu statue Rs 5 crore stolen

एसपी सिटी महेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की रात नगर कोतवाल आलोक राव, स्वाट व सर्विलांस पुलिस टीम प्रभारी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुदेव आश्रम के पास बोलेरो को रोका। बोलेरो में सवार छह लोगों की तलाशी ली गई तो इनके पास से एक अवैध देशी बंदूक व दो अवैध तमंचा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने करिया सिंह, रोहित सिंह, राजकुमार घरूक, मोहम्मद तालिब अंसारी, अजितेश कुमार सिंह और दीपचंद गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी धानेपुर के सतनामीपुरवा के ठाकुरदास पुरवा स्थित रामजानकी मंदिर में स्थापित अष्टधातु की मूर्तियां लूटने की योजना बना रहे थे। इसके लिए मंदिर की कई बार रेकी भी कर चुके हैं। एएसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में बताया कि उन्होंने काफी दिनों पहले मनकापुर के आगे एक मंदिर से अष्टधातु की माता जानकी की मूर्ति चुराई थी। जिसे तालिब अंसारी के माध्यम से बेचने के लिए करनैलगंज के सुनार जावेद को मूर्ति के दोनों हाथ काटकर सैंपल भी दिया था।

सैंपल टेस्ट करने के बाद जावेद ने कंफर्म कर दिया कि वह अष्टधातु की ही मूर्ति है। इस पर मूर्ति जावेद को दे दी गई थी। इस पर पुलिस ने जावेद निवासी भैरवनाथ पुरवा, करनैलगंज के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार करके माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद कर ली। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है। एएसपी ने बताया कि बरामद मूर्ति के दोनों हाथ कटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+