UP News: जिस बेटे की हत्या के जुर्म में पिता व भाईयों ने काटी जेल, वह है जिंदा,जानिए क्या थी खौफनाक साजिश

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यह पूरी कहानी आप सभी को चौंका देगी। जिस बेटे की हत्या के आरोप में पिता व तीन भाईयों को जेल की हवा खानी पड़ी वह जिंदा निकला। वह वर्तमान समय में गुजरात के कच्छ में मजदूरी कर रहा है। इसी मजदूर की पत्नी ने धन और जमीन हड़पने के लिए यह साजिश रची थी।पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के बैसिया चैन गांव की है।

बैसिया चैन गांव की रहने वाली गुड़िया ने जायजाद हड़पने के लिए ऐसी साजिश रची की कोई सोच भी नहीं सकता। गुड़िया ने जून माह में अपने पति रामकरन की हत्या व उसकी लाश गायब होने की झूठी कहानी रचते हुए अपने ससुर व तीन देवरों पर कोर्ट के आदेश से फर्जी मुकदमा करा दिया। जिसके चलते इन्हें जेल जाना पड़ा।

GONDA

पुलिस ने जब छानबीन शुरु की तो न तो उसे लाश मिली न ही हत्या करने की कोई वजह। इसके बाद पुलिस ने पारिवारिक विवाद को ध्यान में रखकर छानबीन शुरु कर दी। छानबीन में प्रापर्टी के लिए विवाद की बात सामने आई। इसके बाद कॉल डिटेल्स और सर्विंलांस की मदद से पुलिस रामकरन के पास गुजरात के कच्छ तक पहुंच गयी। जहां वह पुलिस को मजदूरी करते हुए मिला। जब कोतवाली पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+