Gonda News: अफेयर से तंग पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, धोया सिंदूर और मंदिर में करवाई दूसरी शादी
Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी खुद उसके प्रेमी से करवा दी, वो भी गांववालों की मौजूदगी में। वजह? पत्नी का अफेयर और पति की जान को खतरा!
बताया जा रहा है कि महिला के दो मासूम बच्चे हैं। एक दिन उसके पति को पता चला कि पत्नी किसी और से प्यार करती है। वहीं पति का यह भी आरोप है कि उसकि पत्नी ने पूर्व में उसे ज़हर देकर मारने की कोशिश भी की।

हरिश्चंद्र नाम के इस शख्स ने जब पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं किया। उसने वही किया जो अब कई डरे हुए पतियों का नया ट्रेंड बनता जा रहा है। उसने पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया और खुद पीछे हट गया।
गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की यह घटना अब चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दरअसल, गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र और करिश्मा की शादी 15 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। जिनमें एक बेटा और एक बेटी।
बताया जा रहा है कि पति हरिश्चंद्र पहले सूरत में मजदूरी करता था लेकिन बीमार होने पर घर लौट आया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसकी पत्नी करिश्मा का प्रेम प्रसंग शिवराज चौहान से शुरू हो गया।
इस तरह प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी
गुरुवार को हरिश्चंद्र जब दवा लेने बाजार गया था। इसी दौरान किसी ने उसे सूचना दी कि उसकी पत्नी किसी पुरुष के साथ देखी गई है। उसके बाद हरिश्चंद्र उसे प्रेमी के साथ पकड़ने के लिए योजना बनाई।
फिर वह कुछ गांव वालों को अपने साथ लिया और अपने घर पहुंच गया। उसके बाद उसने देखा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। उसके बाद दोनों को देखकर लोग हैरान हो गए।
इसके बाद पति ने गांववालों को बुलाया और पत्नी, प्रेमी को लेकर गांव के पास एक मंदिर पहुंचा। इस दौरान वह हैंडपंप चलाकर पानी से पत्नी की मांग का सिंदूर धोया और फिर पंडित बुलाकर मंदिर में प्रेमी से उसकी शादी करवा दी।
पत्नी ने कहा जबरन करवाई शादी
पति का कहना है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह जानता था कि पत्नी उससे पीछा छुड़ाना चाहती है और उसे जान से मार सकती है। उसने कहा कि अब मैं आज़ाद हूं और अब ये प्रेमी के साथ रहे। इसी में हम दोनों की खुशी है।
वहीं इस बारे में उसकी पत्नी करिश्मा का कहना है कि यह शादी जबरन करवाई गई। वहीं दूसरी तरफ प्रेमी शिवराज से लोगों ने पूछता तो उसने कहा कि वह इस विवाह से खुश है। शादी के बाद करिश्मा अपनी बेटी को साथ ले गई, जबकि बेटा पिता के पास रह गया।
खोड़ारे थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे पति अपनी पत्नी की मांग से सिंदूर धोता है और फिर प्रेमी से शादी करवाता है। फिलहालए अब यह मामला लोगों के बीच चर्चा में है और लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications