आसाराम बापू के आश्रम में खड़ी कार में मिला 4 दिनों से लापता युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोंडा, 08 अप्रैल: पिछले चार दिनों से लापता युवती का शव आसाराम बापू के आश्रम में मिला है। बताया जा रहा है कि युवती का शव आश्रम के अंदर खड़ी एक कार में था। शव मिलने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Gonda News: four days Missing girl body found in car

गोंडा पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि गाड़ी किसकी है और शव इसमें कैसे आया। मीडिया रिपोर्ट्य के मुताबिक, पुलिस ने आश्रम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। यह मामला गोंडा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के बेमौर गांव का है। गांव के पास आसाराम बापू का आश्रम बना हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, जिस कार में युवती का शव मिला है वो कार बीते कई दिनों से खड़ी थी।

पिछले चार दिन से गायब थी युवती
ऐसा बताया जा रहा है कि युवती अपने घर से चार दिन पहले गायब हो गई थी, जिसका शव आसाराम बापू के आश्रम में कई दिनों से खड़ी कार से मिला है। कार के अंदर से दुर्गंध आने पर आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी खोलकर देखा तो उसके अंदर से शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है।

कार से बदबू आने पर चौकीदार ने दी थी पुलिस को सूचना
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से हत्या कर शव छिपाए जाने का मामला लग रहा है। क्योंकि, आश्रम के अंदर यह कार बीते कई दिनों से खड़ी थी। पुलिस ने बताया कि कार के अंदर से बदबू आने पर आश्रम के चौकीदार ने जब उस कार को खोल कर देखा तो उसके अंदर शव मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस कर रही है जांच
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच कर रही है। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+