Gonda Honor killing: बेटी को प्रेमी साथ देख आपा खो बैठे पिता-पुत्र, दोनों को मारकर ऐसे लगाया ठिकाने
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमे एक 19 वर्षीय युवक के परिजनों द्वारा दी गई लापता होने की सूचना पर छानबीन करते हुए पुलिस ने इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर गुमशुदा युवक का शव बरामद हो गया है। वहीं आनन-फानन में युवती के शव को अयोध्या ले जाकर बालू के टीले में दबा दिया।
बता दें कि गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव में रविवार रात एक पिता ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद आवेश में आकर पिता-पुत्र ने मिलकर बेटी और उसके प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने मृतक प्रेमी के शव को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में ले जाकर फेंक दिया। वहीं आनन-फानन में युवती के शव को अयोध्या के सरयू घाट पर ले जाकर सोमवार की सुबह बालू के टीले में दबा दिया।

बेटी को आपत्तिजनक अवस्था में देख आपा खो बैठे पिता-पुत्र
दरअसल, मृतक प्रेमी युवक के परिजनों ने एक दिन पहले धानेपुर थाने में अपने 19 वर्षीय बेटे सतीश के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक युवक का संबंध गांव की ही एक युवती से था। छानबीन में पता चला कि युवक युवती से मिलने उसके घर गया था। जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद पिता पुत्र ने मिलकर बेटी और उसके प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी।

लड़के की गुमशुदगी की मिली थी सूचना
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि 19 वर्षीय सतीश पिछली रात से घर नहीं लौटा था। सूचना पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच के लिए मेहनौन गांव पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि गुमशुदा युवक का एक लड़की के साथ अफेयर था। बीते 2 दिन पूर्व वह रात में महिला से मिलने गया था। जहां पर महिला के माता-पिता और भाई ने देख लिया था। इसके बाद आवेश में आकर भाई और पिता ने दोनों की हत्या कर दी।

अयोध्या ले जाकर बेटी को गाड़ दिया
पुलिस ने यह भी बताया कि इन दोनों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो इन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पिता पुत्र की निशानदेही पर घर से 2 किलोमीटर दूर गन्ने के खेत से युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि पूछताछ के आधार पर लड़की के शव को अयोध्या ले जाकर सरयू घाट पर एक मिटटी के टीले में दबाने की बात सामने आई है। पुलिस लड़की के शव को बरामद करने अयोध्या निकल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications