यूपी इन्वेस्टर्स समिट पर बीजेपी की जमकर तारीफ, सुभासपा प्रमुख OP Rajbhar ने अखलेश पर दिया बड़ा बयान

OP Rajbhar Statement: उन्होंने कहा कि 'अखिलेश यादव संविधान को नहीं मानते।' साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ को कोट करते हुए कहा 'कि आप तो महात्मा हैं और शराब तो पीते नहीं हैं, तो फिर क्यों दूसरे को पिलाते हो।

Gonda BJP praised on UP Investors Summit by OP Rajbhar and gave a big statement on Akhlesh

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आज गोंडा जिले के करनैलगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे, जहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव नहीं मानते संविधान
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर चुटकी ली और कहा कि 'मैं तो नहीं जानता हूं कि अखिलेश शूद्र है।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि 'अखिलेश यादव संविधान को नहीं मानते, अखिलेश पहले इंसान हैं जो जब सत्ता में रहते हैं तो जातिगत बयान नहीं देते हैं और सत्ता में न रहने पर अनर्गल बयान देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि "बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान में कहीं भी 'शुद्र' शब्द का जिक्र नहीं किया है।"

Gonda BJP praised on UP Investors Summit by OP Rajbhar and gave a big statement on Akhlesh

यूपी इन्वेस्टर्स समिट पर बीजेपी की तारीफ
आपको बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर गोंडा की कर्नलगंज जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। ओम प्रकाश राजभर ने अपने सम्बोधन के दौरान बताया कि वो विधानसभा सत्र में आवारा पशुओं के मुद्दे के साथ-साथ एक समान शिक्षा और लोगों को मुफ्त इलाज के साथ घरेलू बिजली कनेक्शन के मुद्दे को भी उठाएंगे। वहीं ओम प्रकाश राजभर ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट पर बीजेपी की तारीफ करते हुए कहा कि सत्ता में रहने वालों को इसका श्रेय मिलता है।

Gonda BJP praised on UP Investors Summit by OP Rajbhar and gave a big statement on Akhlesh

Recommended Video

    यूपी इन्वेस्टर्स समिट पर बीजेपी की जमकर तारीफ, सुभासपा प्रमुख OP Rajbhar ने अखलेश पर दिया बड़ा बयान

    राम और कृष्ण की धरती पर शराब बन्द होनी चाहिए
    इसके एलावा सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने शराबबंदी की मांग करते हुए बड़ा बयान दिया और कहा कि राम कृष्ण की धरती पर भी शराब बन्द होनी चाहिए। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ को कोट करते हुए कहा 'कि आप तो महात्मा हैं और शराब तो पीते नहीं हैं, तो फिर क्यों दूसरे को पिलाते हो, इसे बन्द कराइए, जब बिहार में शराब बंद हो सकती है तो यूपी में भी शराब बंद होनी चाहिए।' इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि 'इस बात की लड़ाई 20 तारीख से शुरू हो रहे सदन में लडूंगा और सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछूंगा कि आप शराब नहीं पीते हो, तो क्यों गरीबों को पिला रहे हो।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+