गोंडा: छेड़छाड़ से परेशान युवती ने लगाई फांसी, भाई को बताया मौत का जिम्मेदार

Recommended Video

      गोंडा में शोहदों से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या

      गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में छेड़छाड़ से परेशान होकर 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवकी का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमे उसने आत्महत्या किए जाने की वजह का जिक्र करते हुए अपने शरीर पर लिखा है। चौंकाने वाली बात यह है कि मौत की वजह अपने भाई कल्लू को ही बताया है।

      girl hang herself upset from eve teasing

      पुलिस से की थी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

      युवती के पिता का आरोप है कि इस मामले को लेकर उसकी बेटी ने दो महीने पहले पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी और मनचला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करनी तो दूर उसकी एफआईआर तक नहीं दर्ज की। मामला जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के पंतनगर का है, जहां शोहदे से परेशान होकर एक 18 साल की युवती ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवानी का शव उसके दुपट्टे के सहारे उसके कमरे मे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस युवती के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई मे जुट गई है।

      पड़ोसी युवक पर आरोप

      मृतका के पिता तिलकराम का कहना है कि बगल का ही रहने वाला एक युवक शिवानी को पिछले कुछ महीनों से लगातार परेशान कर रहा था। इस मामले को लेकर शिवानी ने पुलिस अधीक्षक और नगर कोतवाली मे शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस शिकायती पत्र पर कार्रवाई करना तो दूर उसकी रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की। नतीजा यह रहा कि हरकतों से आजिज आकर शिवानी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+