गोंडा: सोते समय तीन बहनों के ऊपर फेंका एसिड, एक का चेहरा झुलसा

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के महंत के ऊपर हुए जानलेवा हमले का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि तीन बहनों पर एसिड अटेक की घटना सामने आई है। यहां घटना परसपुर थाना क्षेत्र के पक्का गांव में सोमवार की देर रात घटी है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें नाबालिग हैं और उनका इलाज स्थानीय जिला अस्पताल में चल रहा है।

Acid attack on three sisters in Gonda district

जानकारी के मुताबिक, परसपुर थाना क्षेत्र के पक्का गांव में सोमवार की देर रात तीनों बहन एक साथ सोई थी, तब उनके ऊपर एसिड फेंका गया है। दो बहनें मामूली रूप से घायल हैं, जबकि एक बहन के चेहरे पर एसिड पड़ा है। हालांकि, एसिड फेंकने का कारण अज्ञात है। खबरों के मुताबिक, रामऔतार की 17 वर्षीया बेटी काजल (17), महिमा (12) तथा आठ वर्षीय सोनम छत की दूसरी मंजिल पर सो रही थीं।

रात ढाई बजे के करीब बड़ी बेटी खुशबू चिल्लाते हुए नीचे उतरी और रामऔतार से लिपट गई। इसके बाद दोनों भी चिल्लाते हुए नीचे उतरी। इनमें काजल का चेहरा और अन्य दोनों के हाथ झुलस गए थे। इनको लेकर परिवारीजन गोंडा जिला अस्पताल पहुंचे। जहां काजल की हालत नाजुक बताई जा रही है। पसका चौकी इंचार्ज उमेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई जगह पर तलाश जारी है। इसके साथ ही हाल के दिनों में जहां-जहां से तेजाब खरीदा गया है, वहां की भी पड़ताल हो रही है।

वहीं, गोंडा के एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित बच्चियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि तीन नाबालिग बहनों पर उनके घर की पहली मंजिल पर सोते समय केमिकल से हमला किया गया था। डॉक्टर जांच कर रहे हैं कि किस रसायन का इस्तेमाल किया गया था। लड़कियां स्थिर हैं। एक में 30% जलने की चोट है, जबकि अन्य दो में 20% और 7% है। जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+