Gonda News: बारात की जगह घर से निकली अर्थी,फौजी ने विवाह समारोह को बदला मातम में, दो को उतारा मौत के घाट
Gonda Latest News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी वाले घर में अचानक मातम पसर गया। टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी ने गोलियां बरसानी शुरु कर दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हाे गयी है,जबकि दूल्हे सहित पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी गांव के बाबूराम जायसवाल के छोटे बेटे अमनदीप उर्फ विक्की की शादी की तैयारी घर में चल रही थी। आज बारात जानी थी। बारात जाने की तैयारी के बीच घर पर टेंट लगाने का काम चल रहा था। इसी का विरोध उसके पड़ोसी ने किया। सीताराम यादव पड़ोसी भारतीय थलसेना में जवान हैं।

सीताराम ने विवाद के बाद अपना आपा खो दिया।उसने दूल्हे सहित सात लोगों पर फायरिंग कर दी। दूल्हे अमनदीप को पैर में गोली लगी जबकि बुआ चन्द्रपती (60) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जवान सीताराम यादव इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आया था। इस घटना में रामदेव की लड़की पिंकी, चंद्रपती, सत्यम, लक्ष्मी पुत्री रामतीरथ और अमनदीप को गोली लगी है।












Click it and Unblock the Notifications