गोवा के जिस रेस्टोरेंड में हुई थी सोनाली फोगाट की मौत, उसे बुलडोजर चलाकर किया जा रहा ध्वस्त
गोवा के जिस रेस्टोरेंड में हुई थी सोनाली फोगाट की मौत, उसे बुलडोजर चलाकर किया जा रहा ध्वस्त
नई दिल्ली, 09 सितंबर: टिककॉट स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की जिस रेस्टोरेंट में पिछले दिनों ड्रग्स से मौत हुई थी उसपर गोवा प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई हुई है। गोवा पुलिस-प्रशासन आज यानी 09 सितंबर को बुलडोजर के साथ ने कर्लीज रेस्टोरेंट पर पहुंचा और उसने ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को कर्लीज रेस्टोरेंट के बाहर तैनात कर दिया गया था। बता दें कि कर्लीज रेस्टोरेंट पर यह कार्रवाई तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के नियमों का उल्लंघन करने पर की गई है।

Recommended Video
अंजुना बीच पर स्थित कर्लीज रेस्टोरेंट उस वक्त चर्चाओं में आया था जब हरियाण भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से पहले का एक वीडियो फुटेज सामने आया था, जिसमें उन्होंने पार्टी की थी। इसके मालिक एडविन नून्स सोनाली फोगट की मौत मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में शामिल थे। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। तो वहीं, अब गोवा सरकार ने उत्तरी गोवा के अंजुना बीच पर स्थित इस विवादास्पद रेस्तरां को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे जिला प्रशासन और भारी पुलिस फोर्स कर्लीज रेस्टोरेंट के बाहर पहुंच गई। इस दौरान क्लब में मौजूद सामान को भी बाहर निकाल दिया गया। सामान को बाहर निकालने के बाद क्लब को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। ऐसा तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के नियमों का उल्लंघन करने पर किया जा रहा है। बता दें कि रेस्टोरेंट पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने के लिए एक याचिका दायर की गई थी। लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद कर्ली क्लब को गिराए जाने का रास्ता साफ हो गया था।
2016 में दिया गया था कर्लीज रेस्टोरेंट का गिराने का आदेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्लीज रेस्टोरेंट को गिराने का आदेश GCZMA ने 21 जुलाई 2016 को दिया गया था। आदेश में कहा गया था कि कर्लीज नो डेवलपमेंट जोन में अवैध रूप से बनाया गया है, जिसके खिलाफ कर्लीज के मालिक एडविन नून्स ने एनजीटी यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अपील की थी। इस अपील को एनजीटी ने 06 सितंबर 2022 को खारिज कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications