GOA: जुआरी ब्रिज प्रोजेक्ट पर Nitin Gadkari ने गोवा सरकार को ऐसा क्या कहा? विपक्ष के निशाने पर आ गए CM सावंत
Nitin Gadkari on Goa Government: गोवा में चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच जुआरी ब्रिज परियोजना को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक मंच से गोवा सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "नींद से जागने" की नसीहत दी। इस बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।
नया जुआरी ब्रिज, जो गोवा के उत्तर और दक्षिण हिस्सों को जोड़ता है, ना केवल यातायात के लिहाज से बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी अहम है। इस ब्रिज को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना थी, जिसमें व्यूअर गैलरी, पार्किंग स्थल, और लाइट एंड साउंड शो जैसे आकर्षण शामिल थे।

अब इस प्रोजेक्ट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "मैंने गोवा सरकार से परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसे प्राथमिकता देने का वादा किया था। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। गोवा सरकार को अब अपनी नींद से जागना होगा।"
विपक्ष का सावंत सरकार पर हमला
केंद्रीय मंत्री गडकरी के बयान के बाद विपक्ष ने गोवा सरकार पर जोरदार हमला बोला। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेशाई ने तीखी टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया, ""क्षमा करें, गडकरी जी, प्रमोद सावंत सरकार हमेशा के लिए सोई हुई है। यह कभी नहीं जागेगी। गोवा के सड़क परियोजनाओं में राज्य सरकार की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार को लेकर आपकी नाराजगी स्वाभाविक है।"
SORRY, MR GADKARI, PRAMOD SAWANT GOVT IS ASLEEP PERMANENTLY ! IT WILL NOT WAKE UP. The scathing comments by the union minister for road transport and highways, Shri @nitin_gadkari, rebuking @DrPramodPSawant for his indifference and lethargy on road projects in Goa, are hardly… pic.twitter.com/IoMeeNryWL
— Vijai Sardesai (@VijaiSardesai) January 22, 2025
इतना ही नहीं सरदेशाई ने गोवा सरकार पर निष्क्रियता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गोवा की संपत्तियों को बेचने में लगी हुई है।
परियोजना में देरी का प्रभाव
जुआरी ब्रिज पर प्रस्तावित पर्यटन परियोजना की देरी से गोवा के पर्यटन उद्योग को बड़ा नुकसान हुआ है। व्यूअर गैलरी और अन्य आकर्षण गोवा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिला सकते थे। साथ ही, यह परियोजना स्थानीय रोजगार और व्यवसायों को भी मजबूत करने का अवसर बन सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications