सेक्स स्कैंडल के आरोप के बाद मिलिंद नाइक ने गोवा सरकार में मंत्री पद से दिया इस्तीफा
पणजी, 15 दिसंबर। गोवा में अगले साल यानी 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, और इससे ठीक पहले प्रदेश के मंत्री मिलिंद नाइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद नाइक के इस्तीफा देने की वजह उन पर लगा कथित सेक्स स्कैंडल है, जिसका आरोप गोवा कांग्रेस ने उन पर लगाया था। मिलिंद नाइक पर आरोप था कि उन्होंने कथित रूप से एक महिला के साथ यौन शोषण किया, कांग्रेस ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से मोरमुगांव के बीजेपी विधायक मिलिंद पर यह गंभीर आरोप लगाया था।

आपको बता दें कि गोवा के कांग्रेस चीफ गिरीश चोडनकर ने दावा किया था कि उन्होंने खुद मिलिंद नाइक का एक वीडियो देखा था, जो महिला यौन शोषण मामले में उनकी संलिप्तता को साबित करता है। गिरीश चोडनकर ने दो दिन पहले गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात की और यौन शोषण मामले में राज्य के मंत्री और बीजेपी नेत मिलिंद नाइक की कथित भूमिका को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की। इस बीच गिरीश चोडनकर ने गोवा बीजेपी प्रमुख सदानंद शेत तनावडे को राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से बात करने और मंत्री मिलिंद नाइक को कैबिनेट से हटाने की चुनौती दी थी।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह कोरोना संक्रमित, गोवा घूमकर आए थे सभी
गिरीश चोडनकर ने अपना बयान में कहा था कि कम से कम गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को मिलिंद नाइक को मिलिंद नाइक कि खिलाफ कोई कार्रवाई करनी चाहिए। गिरीश चोडनकर ने सीएम सावंत से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने नाइक को बर्खास्त करने के लिए प्रदेश बीजेपी इकाई को 15 दिन का समय दिया था। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मंत्री को टेप पर एक महिला का यौन शोषण करते हुए सुना गया था, उन्होंने कहा कि अन्य बातों के अलावा, वह उसे गर्भपात के लिए मजबूर कर रहा था।
गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि मिलिंद नाइक ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए गोवा सरकार में मंत्री के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वीकार कर राज्यपाल को भेज दिया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने बयान में बताया कि मंत्री मिलिंद नाइक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications