इलाज के लिए नहीं थे पैसे, पति ने बीमार पत्नी को जिंदा दफनाया
पणजी। गोवा के पणजी में एक शख्स ने अपनी बीमार पत्नी को सिर्फ इसलिए जिंदा दफना दिया क्योंकि उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। गोवा पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तुकाराम शेटगांवकर (46) ने अपनी बीमार पत्नी तन्वी (44) को बिचोलिम तालुक के नरवेम गांव में तिल्लारी सिंचाई परियोजना के निर्माण स्थल पर जिंदा दफना दिया था। कुछ मजदूरों ने महिला का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने श्रमिकों को उस स्थल पर काम करने से रोका था, जहां उसने पीड़िता को बुधवार को दफनाया था। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी छोटे-मोटे काम करके आजीविका चलाता था। उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी। इलाज पर होने वाला खर्च वह उठा नहीं पा रहा था। परेशान होकर उसने पत्नी को जिंदा जमीन में दफन कर दिया। पुलिस ने आरोपी खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications