गोवा: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर बोले गोविंद गौड़े, कहा- समर्थकों के साथ मीटिंग के बाद लूंगा फैसला
पणजी, जनवरी 10। जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है, उनमें गोवा भी शामिल है। गोवा में चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही नेताओं के दल बदलने और नए चेहरों का पॉलिटिक्स में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच गोवा में निर्दलीय विधायक और मंत्री गोविंद गौड़े के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही हैं। हालांकि खुद गोविंद ने अभी भाजपा में शामिल होने पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने इसका कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

अपने समर्थकों के साथ मीटिंग कर लूंगा अंतिम फैसला- गोविंद
सोमवार को मीडिया से बात करते हुए गोविंद गौड़े ने कहा कि मैंने अभी बीजेपी में शामिल होने पर कोई फैसला नहीं लिया है, मैं आज रात अपने समर्थकों के साथ सलाह-मशविरा करूंगा फिर उसके बाद किसी पार्टी में शामिल होने पर अंतिम फैसला लूंगा।












Click it and Unblock the Notifications