पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा पर लगा 5 हजार रुपए का जुर्माना, गोवा में बंगले के बाहर मिला था कचरा

नई दिल्ली, जून 29। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर अजय जडेजा पर गोवा की एक स्थानीय ग्राम पंचायत ने 5000 रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल, उन पर ये जुर्माना एक गांव की गली में कचरा फेंकने की वजह से लगा है। नॉर्थ गोवा के नचिनोला गांव के सरपंच ने उनके खिलाफ ये फैसला सुनाया है।

Ajay jadeja

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अजय जडेजा का उत्तरी गोवा के एल्डोना में एक बंगला है। इस इलाके में हर हफ्ते कुछ वॉलिंटियर्स आकर कूड़ा उठाते हैं, इन्हीं वॉलिंटियर्स ने अजय जडेजा के घर के बाहर कूड़ा देखा था। इसके बाद मामला गांव की सरपंच तृप्ति बंदोदकर तक पहुंचा। गांव में कचरा फेंकने के लिए 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि एल्डोना गांव जडेजा के अलावा मशहूर लेखक अमिताभ घोष का भी बंगला है।

जडेजा ने बड़ी शालीनता से भरा जुर्माना

अजय जडेजा पर जुर्माना लगाने वाली सरपंच ने कहा है, "हमें अजय जडेजा के नाम से एक शिकायत मिली, इसीलिए हमने उनपर जुर्माना लगाया और उन्हें इस बारे में सूचित भी कर दिया और आगे के लिए उन्हें चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह से कचरा ना फेंके। जडेजा ने बड़ी शालीनता से जुर्माना भर भी दिया है। हमें गर्व है कि ऐसी हस्ती, लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी, हमारे गांव में रहती है, लेकिन उन्हें कचरे के नियमों का पालन करना चाहिए।"

गांव में कचरे की समस्या से हैं परेशान- सरपंच

सरपंच तृप्ति बंदोदकर ने बताया कि हम अपने गांव में कचरे के कारण बहुत परेशान है। लोग बाहर से भी कचरा गांव में डालकर जाते हैं, इसलिए हमने कुछ कचरा बैग इकट्ठा करने और दोषियों की पहचान करके जुर्माना लगाने के लिए एक टीम बनाई है।

मैच फिक्सिंग में भी जडेजा का आया था नाम

आपको बता दें कि अजय जडेजा 1992 से 2000 तक भारत के लिए खेले। उन्होंने भारत के लिए 1992, 1996 और 1999 का वर्ल्ड कप भी खेला है। अपने क्रिकेट करियर में अजय जडेजा विवादों का हिस्सा भी रहे हैं। उनपर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगे थे। उनका नाम मैच फिक्सिंग कांड में भी सामने आया था। इसके बाद उन्हें क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+