गोवा में बोले अरविंद केजरीवाल, दिल्ली में जो काम किया उसे यहां दोहराएंगे
पणजी, नवंबर 08। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन राज्यों पर खासा ध्यान दे रहे हैं, जहां आम आदमी पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। इनमें गोवा का नाम भी शामिल है। आम आदमी पार्टी गोवा में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जिसकी तैयारी सालों से चल रही है। अब जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है तो पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी गोवा में देखी जा रही है। इस बीच सोमवार को अरविंद केजरीवाल गोवा पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली में किए अपनी सरकार के कामकाज को गिनाया और ये वादा किया कि अगर गोवा में हमारी सरकार बनती है तो हर वो काम हम यहां करेंगे, जो हमने दिल्ली में किया है।
Recommended Video

गोवा में सरकार बनी तो फ्री बिजली भी देंगे- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार यहां बनती हैं तो हम राज्य के हर गांव में एक-एक स्कूल जरूर खोलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि ये काम हमने दिल्ली में करके दिखाया है, इसलिए मैं ये घोषणा कर रहा हूं। केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक खोला है, गोवा के अंदर भी हर गांव के अंदर एक क्लीनिक खोलेंगे। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने गोवा के अंदर फ्री बिजली देने के अपने वादे को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हम लोगों को फ्री बिजली देंगे।

युवाओं को बेरोजगाी भत्ता देंगे- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में सरकार बनने के बाद हम यहां के युवाओं को रोजगार देंगे, हालांकि उसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन जब तक रोजगार नहीं मिलेगा तब तक हम बेरोज़गारी भत्ता देंगे, हर महीने 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

'मैं हिंदू हूं, इसलिए मंदिर जाता हैं'
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल रविवार से गोवा के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने कहा था कि जब मैं अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गया था तो बीजेपी ने इसे राजनीति करार दिया था, मैं पूछना चाहता हूं कि कोई जब मंदिर जाता है तो गलत कैसे हो सकता है? केजरीवाल ने लोगों से पूछा कि क्या आप मंदिर जाते हैं? मैं भी मंदिर जाता हूं, मंदिर जाने में कोई गलत बात नहीं है। जब भी आप किसी मंदिर में जाएंगे, तो आपको शांति महसूस होगी। अब मेरे मंदिर जाने पर क्यों आपत्ति जताई जा रही है? मैं मंदिर इसलिए जाता हूं क्योंकि मैं हिंदू हूं। मेरी पत्नी गौरीशंकर मंदिर गईं थी।












Click it and Unblock the Notifications