Goa Tourism Controversy: न्यू ईयर पर टूरिस्ट की हत्या के बाद सरकार से सवाल, गोवा में सुरक्षित नहीं पर्यटक?
Goa Tourism Controversy: गोवा में नववर्ष 2025 का जश्न मनाने पहुंचे पर्यटकों को एक ग्रुप में शामिल एक शख्स की हत्या के मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को निशाने पर ले रहा है। विपक्षी दलों ने कहा है कि नए साल की पूर्व संध्या पर पहुंचे एक पर्यटकों के ग्रुप में शामिल एक शख्स रवि तेजा के साथ गोवा तट कुछ दुकानदारों ने मारपीट की। ऐसे में राज्य में पर्यटकों की सुरक्षा खतरे में है। वहीं मामले की जांच के बीच गोवा सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं।
गोवा बीच पर हत्या को लेकर पुलिस ने एक बयान में कहा कि आंध्र प्रदेश के निवासी 30 वर्षीय रवि तेजा (Ravi Teja) अपने 8 दोस्तों के साथ गोवा नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे। बीच पर इस ग्रुप ने एक हट में खाना मांगा। पुलिस ने बताया कि खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इस मारपीट में रवि तेजा नाम के एक पर्यटक की मौत हो गई।

'डंडे से सिर हमला'
उत्तरी गोवा जिले के कलंगुट इलाके की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान हट में काम करने वाले एक शख्स ने रवि तेजा के सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण रवि तेजा की मौत हो गई। मामले में कलंगुट पुलिस ने झोपड़ी में काम करने वाले 23 साल के कमल सोनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल का निवासी है।
नशे में धुत थे पर्यटक
गोवा के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्यटकों का ये ग्रुप नशे में धुत था। पुलिस ने बताया कि एक पर्यटक ने कथित तौर पर झोपड़ी में काम करने वाली एक महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। अगले कुछ ही क्षण में हाथापाई शुरू हो गई और झड़प खूनी संघर्ष में बदल गई।
कैंडोलिम के मरीना बीच शैक कर्मचारियों पर आरोप
रवि तेजा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जिसकी कथित तौर पर कैंडोलिम के मरीना बीच शैक के कर्मचारियों ने अतिरिक्त शुल्क और कथित दुर्व्यवहार को लेकर हुए विवाद हुआ। घटना को लेकर रवि के दोस्तों का आरोप है कि शैक मालिक का बेटा भी इस निर्मम हमले में शामिल था।
क्या गोवा में सुरक्षित नहीं हैं पर्यटक? विपक्ष ने किया सवाल
गोवा में विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रमोद सावंत सरकार को निशाने पर लिया है। दोनों दलों ने सरकार पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या गोवा का मौजूदा सरकार के कार्यकाल में गोवा में पर्यटक सुरक्षित नहीं हैं। पर्यटकों पर हमले को लेकर सवाल उठाते हुए विपक्षी दलों ने कहा कि ऐसी घटनाएं गोवा की छवि को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में नुकसान पहुंचाती हैं।
सीएम सावंत दी कड़े एक्शन का आश्वासन
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने हत्याकांड में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन का आश्वासन दिया है। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications