गोवा के एक रिसॉर्ट में पर्यटकों पर तलवार, चाकुओं से हमले का वीडियो हुआ वायरल

गोवा के एक रिसॉर्ट मेंं पर्यटकों पर कुछ लोगों के ग्रुप ने चाकुओं और तलवार से हमलाकर लहुलुुहान कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

goa

गोवा जो पर्यटन का प्रमुख स्‍थल हैं जहां हर साल लाखों की संख्‍या में देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं। गोवा के लोगों और सरकार की आमदनी पर्यटकों पर ही निर्भर है उसी गोवा में पर्यटकों पर हमले का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो गोवा के अंजुना के एक रिसॉर्ट का है जहां पर्यटकों पर एक ग्रुप ने तलवारों और चाकुओं से हमला कर लहुलुआन कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए पर्यटकों को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

anjana beech

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गोवा के अंजुना का है, जहां का अंजुना बीच पर्यटकों का फेवरेट बीच में एक है, इसी जगह पर स्थित स्‍वाजियो लीजर नाम के रिसॉर्ट में एक ग्रुप के लोगों ने पर्यटकों पर हमला किया था। वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें रिसॉर्ट में फर्श पर दो युवक लहुलुहान पड़े हुए नजर आ रहे हैं। पूरे रिसॉर्ट की फर्श पर खून ही खून नजर आ रहा है।

goaviralvideo

गोवा के अंजुना में हुए इस हमले के पीड़ितों में से एक जतिन शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चौंकाने वाली घटना का एक वीडियो साझा किया। जतिन शर्मा ने आरोप लगाया कि अंजुना में होटल के बाहर रॉयस्टन डायस, नायरोन डायस और काशीनाथ अगरवाडेकर द्वारा उन पर और उनके परिवार पर हथियारों से हमला किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दिल दहला देने वाले वीडियो में बदमाशों के एक समूह को कथित तौर पर जतिन और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है जिसके बाद लहुलुहान लोग नजर आ रहे हैं वहीं वीडियो में एक महिला मदद के लिए चिल्ला रही है।

धटना में घायल हुए शख्‍स जतिन शर्मा ने कहा कि यह घटना तब शुरू हुई जब उन्होंने होटल के कर्मचारियों के साथ एक समस्या की शिकायत होटल मैनेजमेंट को दी, जिसने कर्मचारियों को फटकार लगाई। घटना के बाद रिसॉर्ट के स्टाफ सदस्य ने अपने कुछ दोस्तों को बुलाकर होटल के बाहर परिवार पर हमला कर दिया।

इस घटना पर सरकार भी तुरंत एक्‍शन में आ चुकी है। स्पाज़ियो लीजर रिसॉर्ट में समूह पर हमला करने के लिए अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि शुरू में मामला केवल भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने) के तहत दर्ज किया गया था, जिसने आरोपी को तुरंत रिहा करने की अनुमति दी थी।

हालांकि उत्‍तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी), निधिन वलसन ने कहा जैसे ही यह वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में ये मामला लाया गया आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) जोड़ दी गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अंजुना पुलिस स्टेशन के अपराधी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।

वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को अंजुना इलाके में एक रिसॉर्ट में पर्यटकों के एक समूह पर तलवारों और चाकुओं से हमला किए जाने के बाद "अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई" का आश्वासन दिया है।

सावंत ने ट्वीट करते हुए लिखा

'अंजुना में आज की हिंसक घटना चौंकाने वाली और असहनीय है। मैंने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस तरह के असामाजिक तत्व राज्य में लोगों की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं, और इससे सख्ती से निपटा जाएगा' ।

नोट फोटो वायरल वीडियो की हैंं

Recommended Video

      Goa की Mhadei Sanctuary में लगी आग को Indian Air Force बुझाने में जुटी | वनइंडिया हिंदी #Shorts

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+