Goa: केवल दो दिन चलेगा गोवा विधानसभा का सत्र, विपक्ष ने बोला CM प्रमोद सावंत पर तीखा हमला

Goa Politics News: गोवा में विपक्ष ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पर तीखा हमला करते हुए, केवल दो दिन का विधानसभा सत्र बुलाने को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। नेता प्रतिपक्ष यूरी आलेमाओ ने आरोप लगाया कि यह सत्र लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा, "सरकार जवाबदेही से भाग रही है, जबकि गोवा भ्रष्टाचार और कुप्रशासन की आग में जल रहा है।"

सावंत सरकार इस समय 'नौकरी के बदले कैश' घोटाले, ज़मीन हथियाने और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों से घिरी हुई है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार इन मुद्दों पर बहस से बचने के लिए सत्र को केवल दो दिन तक सीमित कर रही है।

goa news jpg

कांग्रेस, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने विधानसभा में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से जवाब मांगा। विपक्ष का सवाल है कि अगर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो फिर सत्र केवल दो दिन का क्यों रखा गया?

विपक्ष का सवाल: सरकार किससे डर रही है?

यूरी आलेमाओ ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, "हर दिन नया घोटाला सामने आ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री जवाब देने के बजाय भाग रहे हैं। आखिर उन्हें डर किसका है?" GFP प्रमुख विजय सरदेसाई ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विधानसभा को 'रबर स्टांप संस्था' बना रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही करार दिया। गोवा सरकार पर नौकरी घोटाला और भूमि घोटाला करने का आरोप लगाया।

सरकार ने इन आरोपों को 'राजनीतिक हथकंडा' बताते हुए नकारा है। वहीं, विपक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर विधानसभा सत्र बिना ठोस बहस के समाप्त होता है, तो राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यूरी आलेमाओ ने कहा, "लोकतंत्र कोई औपचारिकता नहीं है। अगर सरकार विधानसभा में जवाब नहीं देगी, तो हम इसे सड़कों पर लाकर छोड़ेंगे।"

यह भी पढ़ें दिल्ली विधानसभा के पहले ही सत्र में रखेंगे कैग रिपोर्ट, लूटा हुआ पैसा लौटाना पड़ेगा, पीएम मोदी का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+