Goa Land Grabbing: 'पूरी तरह से विश्वास खो दिया', गोवा सरकार पर विजय सरदेसाई हमलावर, वीडियो जारी कर लगाए आरोप
Goa Land Grabbing: गोवा में जमीन हड़पने के मामले में सियासी माहौल गर्म है। इस बीच भगोड़े जमीन कारोबारी सिद्दीकी खान ने गोवा पुलिस और प्रशासन पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया है। जिससे विपक्ष के निशाने पर गोवा सरकार आ चुकी है।
इन आरोपों से राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। इस बीच गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और विधायक विजय सरदेसाई ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए इस्तीफा मांगा है।

सिद्दीकी खान ने आरोप लगाया है कि गोवा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर तीन महीने तक उन्हें परेशान किया। उनका दावा है कि उन्होंने उनकी जमीन हड़पने के लिए उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की। खान के मुताबिक एसपी क्राइम, डिप्टी एसपी, एसआईटी के पीएसआई और अन्य अधिकारी इस साजिश में शामिल थे।
पुलिस षडयंत्र का दावा
सिद्दीक खान ने अपने फरार होने को पुलिस की सोची-समझी साजिश बताया। उनका मानना है कि उन्हें जबरन छिपने के लिए मजबूर किया गया और बाद में उन्हें जानबूझकर भगोड़ा घोषित कर दिया गया। उन्होंने पुलिस पर उनकी गिरफ्तारी प्रक्रिया के दौरान जानबूझकर गलत कदम उठाने का आरोप लगाया।
अपने दावों के समर्थन में खान ने एसपी राहुल गुप्ता के कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है। उनका दावा है कि 12 नवंबर और 12 दिसंबर 2024 के फुटेज उनके आरोपों को पुख्ता कर सकते हैं।
विजय सरदेसाई ने सरकार को घेरा
इस घटनाक्रमों के बीच विजय सरदेसाई ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पर तीखा हमला बोला है। सरदेसाई ने सीएम से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया: "मुख्यमंत्री, गोवा को बचाने के लिए तुरंत इस्तीफा दें। आपके नेतृत्व में प्रशासन भ्रष्टाचार के कैंसर से संक्रमित हो गया है।"
अपनी वीडियो में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने कहा कि गोवा लैंड ग्रैप पर हर रोज नए, चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं, यहां तक कि आरोपियों की ओर से भी, जो भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, यह संदेह से परे है कि भ्रष्टाचार का कैंसर प्रशासन के हर अंग में फैल चुका है। उन्होंने कहा कि गोवा को पूरी तरह से बर्बादी से बचने का एकमात्र तरीका यह है कि मुख्यमंत्री, जिन्होंने उनका विश्वास पूरी तरह खो दिया है, तत्काल इस्तीफा दे दें।
गोवा डीजीपी आलोक कुमार का बयान
इधर, गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा, "सुलेमान सिद्दीकी नाम का एक शीर्ष अपराधी, जिसका नाम गोवा और महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों में भूमि हड़पने और कई अन्य मामलों में भी है, लंबे समय से फरार था और तीन-चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद, अपराध शाखा ने उसे नवंबर में गिरफ्तार कर लिया।जब वह हिरासत में था, तो वह एक कांस्टेबल की मदद से फिर से फरार हो गया। कई टीमें उसे फिर से गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही हैं।कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications