Goa Election 2022: गोवा कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, 5 प्रत्याशियों को दिया गया टिकट

पणजी, 19 जनवरी: कांग्रेस पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची का ऐलान कर दिया है। राज्य विधानसभा की 40 सीटों पर 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए जारी इस सूची में 5 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने गोवा के लिए 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। पार्टी की ओर से अभी तक कुल 31 विधानसभाओं के लिए उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।

goa elections congress releases fourth list of candidates for goa assembly elections

कांग्रेस ने पांचवीं सूची में सिओलिम से मिस डेल्हा लोवो को, सालिगोवा से केदार नायक को, अलडोना से सीए फेरेरिया को, परिओल से दिनेश जलमि को और करटोरिम से मुनेरो रिवेलो को टिकट दिया है। कांग्रेस ने मंगलवार को दो और प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की थी। इस सूची में गोवा की नुवेम विधानसभा सीट से एलेक्जियो सीक्के​रिया और वेलिम सीट से सेवियो डी सिल्वा को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया था।

इससे पहले पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सूची में सबसे अहम प्रमुख नाम पूर्व मंत्री माइकल लोबो का है, जो हाल ही में राज्य की, भारतीय जनता पार्टी की सरकार से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कलांगुटे विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। तीसरी सूची के अनुसार, बिचोलिम से मेघाश्याम राउत, तिविम से अमन लोत्लिकर, पोरवोरिम से विकास प्रभुदेसाई, सेंट आंद्रे से एंथन एल फर्नांडीस, संक्वेलिम से धर्मेश प्रभुदास सगलानी, मार्केम से लवु मामलेकर, संगेम से प्रसाद गांवकर और कनकॉना से जनार्दन भंडारी को टिकट दिया गया है।

इससे पहले, कांग्रेस की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल रहे थे। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कामत को मढ़गांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया। वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं। सुधीर कानोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 10 मार्च को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+