Goa Election Result: गोवा में BJP को बहुमत, 20 सीटों पर जीती, कांग्रेस के खाते में 11 सीट
Goa Election Result 2022: जानें गोवा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का हर लेटेस्ट अपडेट
पणजी, 10 मार्च: गोवा विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौट रही है। गोवा में बीजेपी ने बहुमत का मिली है। गोवा में बीजेपी 20 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं कांग्रेस यहां दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस के खाते में 11 सीटें आई हैं। गोवा विधानसभा चुनाव के 14 फरवरी 2022 को मतदान हुआ था। गोवा विधानसभा चुनाव इस बार एक ही चरण में हुए थे और सभी 40 निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही दिन मतदान हुआ था। गोवा में लगभग 80 प्रतिशत के औसत से बहुत अधिक मतदान हुआ था।

Recommended Video
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट
- गोवा में बीजेपी को 20 सीट, कांग्रेस को 11, आप को 2 सीट, निर्दलीय को सीटें मिली हैं।
-हम बहुमत से जीते हैं, यह एक बड़ी बात है: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, हम (भाजपा) बहुमत से जीते हैं। यह एक बड़ी बात है। 20 सीटों की पुष्टि हो गई है, 3 ने हमें समर्थन की पुष्टि की है।
-गोवा में बीजेपी को बहुमत
गोवा के 40 विधानसभा सीटों में से 18 पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है और 2 पर बढ़त बनाए हुए है। (समय 4.20PM)। वहीं कांग्रेस 6 सीटों पर जीती है और 5 पर बढत बनाए हुए है।
-3 निर्दलीय उम्मीदवारों का भाजपा को समर्थन
कोरटालिम से निर्दलीय उम्मीदवार मैनुअल वाज और कर्टोरिम से एलेक्सियो रेजिनाल्डो ने भाजपा को समर्थन दिया। वहीं बिचोलिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ चंद्रकांत शेट्टी ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है।
-गोवा में 15 सीटों पर BJP आगे, 5 पर जीती
गोवा में 19 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। जिसमें से 5 सीटों पर बीजेपी जीत चुकी है। वहीं कांग्रेस 8 सीटों पर लीड बनाए हुए है। जिसमें से 3 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। (समय 02:25 pm)
-गोवा में 19 सीटों पर BJP आगे
गोवा में 19 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 11 सीटों पर लीड बनाए हुए है। आप पार्टी 2 सीटों पर आगे है। (समय 12:05 pm)
-सांकेलिम सीट से सीएम प्रमोद सावंत पीछे
गोवा: सांकेलिम से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस नेता धर्मेश सगलानी आगे चल रहे हैं।
-गोवा में 18 सीटों पर BJP आगे, 12 पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त
10.30 बजे के रुझानों तक, गोवा में भाजपा-18, कांग्रेस-12, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी-5 और अन्य-4 सीटों पर आगे हैं।
- भाजपा के विश्वजीत राणे आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में वालपोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विश्वजीत राणे आगे हैं।
-प्रमोद सावंत कांग्रेस प्रत्याशी से हुए पीछे
सांकेलिम से सीएम और बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद सावंत 400 वोटों से पीछे, कांग्रेस यहां आगे चल रही है।
-बीजेपी के मंत्री मिलिंद नाइक पीछे
बिहार की एक महिला के यौन शोषण में शामिल भाजपा मंत्री मिलिंद नाइक कांग्रेस उम्मीदवार संकल्प अमोनकर से करीब 800 मतों से पीछे चल रहे हैं।
-9am के रुझानों के अनुसार: BJP 18 सीटों पर आगे
बीजेपी 18 सीटों पर आगे और कांग्रेस 16 पर
-मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर बीजेपी प्रत्याशी से पीछे
पणजी से बीजेपी उम्मीदवार बाबुश मोनसेरेट ने मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर से 383 वोटों से बढ़त बना ली है।
-गोवा में बीजेपी आगे
भाजपा 15 सीटों पर आगे, कांग्रेस 13
-कांग्रेस ने 2017 में भाजपा में शामिल हुए 10 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की
गोवा कांग्रेस ने 2017 में बीजेपी में शामिल हुए 10 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। जिसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है।
- शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे
बीजेपी 4 सीटों पर आगे, कांग्रेस 1 पर आगे
-8 बजे मतगणना शुरू हुई
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना चल रही है।
- मतगणना से पहले सीएम प्रमोद सावंत ने सांकेली स्थित श्री दत्ता मंदिर में की पूजा-अर्चना की थी।












Click it and Unblock the Notifications