एक महीने पहले ही TMC में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक रेजिनाल्डो ने छोड़ी पार्टी

पणजी, 17 जनवरी। गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं के बीच बयानबाजी और दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। महज एक महीने पहले कांग्रेस से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए गोवा के पूर्व विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लॉरेंसो ने ममता बनर्जी की पार्टी को छोड़ दिया है। बता दें कि एलेक्सो कर्टोरियम विधानसभा सीट से विधायक थे और गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया था। उन्होंने ना सिर्फ कांग्रेस बल्कि विधानसभा की सदस्यता से भी पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अपने पत्र में उन्होंने इस बात की वजह नहीं बताई है कि आखिर क्यों उन्होंने टीएमसी को छोड़ा है।

goa

एलेक्सो को टीएमसी छोड़ने के फैसले के तुरंत बाद ही भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए माइकल लोबो ने वापस कांग्रेस में आने का न्योता दिया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कांग्रेस को गोवा में मजबूत करने के लिए और 2022 में कांग्रेस की सरकार का गठन करने के लिए मैं एलेक्सो रेगिनाल्डो को वापस कांग्रेस में आने की अपील करता हूं। वहीं टीएमसी ने बयान जारी करके इस बात की पुष्टि की है कि लॉरेंस ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। गोवा में टीएमसी की इंचार्ज महुआ मोइत्रा ने कहा कि टीएमसी ने एलेक्सो रेगिनाल्डो लॉरेंसो का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। हमने उनका पार्टी में स्वागत किया था। लेकिन अब अगर वह पार्टी छोड़ना चाहते हैं तो हमारी शुभकामनाएं।

रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंसो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और एक बार फिर से कर्टोरिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस ने अभी तक लॉरेंसों के विकल्प के तौर पर इस सीट से किसी दूसरे चेहरे का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉरेंसों को इस सीट से टिकट दिया जा सकता है। बता दें कि कुछ महीने पहले गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुजिन्हो फलेरियो ने भी कांग्रेस छोड़ टीएमसी का दामन थाम लिया था। टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी ने पिछले कुछ दिनों में गोवा के कई दौरे किए और रैलियों को संबोधित किया था। गोवा में 14 फरवरी को चुनाव होना है जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+