गोवा चुनाव: केजरीवाल बोले- कांग्रेस और बीजेपी दोनों भ्रष्ट, मिल बांटकर खाते हैं मलाई

पणजी, 01 नवंबर: सभी राजनीतिक पार्टियां आगामी गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। हाल ही में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के गोवा दौरे के बाद अब आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा का मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को एक बार फिर अरविंद केजरीवाल गोवा के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने गोवा की जनता से कई चुनावी वादे किए। इतना ही नहीं कांग्रेस और बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।

goa aap

कांग्रेस और बीजेपी दोनों भ्रष्ट: केजरीवाल

गोवा आए AAP चीफ अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों भ्रष्ट हैं। यही कारण है कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करती क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे बोलेंगे तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा के पिछले 10 सालों के शासन में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री या मंत्री के खिलाफ एक भी मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया?

'दोनों एक दूसरे पर नहीं करते कार्रवाई'

आप संयोजक केजरीवाल यहीं वहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों मिलकर काम कर रही हैं, मिल बांट के मलाई खाते हैं। उनके पास एक समझौता है, जिसके अनुसार जब वे सरकार में आते हैं तो दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के नाम से साधा निशाना

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि सत्यपाल मलिक (गोवा के पूर्व राज्यपाल) ने आरोप लगाया है कि जब वो 1 साल राज्यपाल थे, तब गोवा के हर काम में भ्रष्टाचार था। उनकी (बीजेपी) अपनी पार्टी के राज्यपाल ने अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि वो भ्रष्ट सीएम है। सत्यपाल मलिक ने जब केंद्र सरकार को गोवा के मुख्यमंत्री के बारे में बताया तो केंद्र सरकार ने उन्हें पद से ही हटा दिया। कांग्रेस भी भ्रष्टाचार करती थी और बीजेपी भी भ्रष्टाचार कर रही है, दोनों ही भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

जनता से किए कई बड़े चुनावी वादे

वहीं अरविंद केजरीवाल ने आने वाले विधानसभी चुनावों को देखते हुए वहां की जनता से बड़े वादे किए हैं। आप चीफ ने कहा कि अगर हम गोवा में सरकार बनाते हैं, तो हम हिंदुओं के लिए अयोध्या और ईसाइयों के लिए वेलंकन्नी की मुफ्त तीर्थयात्रा की व्यवस्था करेंगे। मुसलमानों के लिए हम अजमेर शरीफ और साईं बाबा के प्रति श्रद्धा रखने वालों के लिए शिरडी मंदिर की मुफ्त यात्रा करवाएंगे। इसी के साथ केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि वादा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी गोवा के हर परिवार से एक बेरोजगार युवा को नौकरी दिलवाएंगे और जबतक रोजगार नहीं मिले पाता तब तक उसे 3 हजार रुपए का बेरोजगारी भत्ता देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+