गोवाः 'पेड सेक्स' के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड!
पणजी: देश में कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड दिखाना होता है लेकिन अब पेड सेक्स के लिए आपको आधार कार्ड दिखाना होगा। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ऐसा कहना है कि गोवा में बैठे दलालों का। गोवा में इन दिनों एक नया चलन देखने को मिल रहा है। हाल ही में दिल्ली से गई कुछ लड़कों ने एक दलाल को फोन फोन करके लड़कियों की मांग की। लेकिन जब दलाल ने उन्हें जो बात कही वो चौंक गए।

दलाल ने किया वादा
कुछ समय पहले दिल्ली से चार युवा गोवा में पार्टी करने गए थे, वहां जाकर उन्होंने एक दलाल को फोन किया और चार लड़कियों की मांग की। दलाल ने होटल का पता पूछा और अपना रेट बताकर लड़कियों का पहुंचाने का वादा किया।

दलाल ने रखी मांग
लड़कों ने बताया कि कुछ ही देर में दलाल का वापस फोन आता है और मांग की कि सभी लड़के अपने आधार कार्ड की एक फोटो वॉट्सऐप पर भेजे। दलाल का ये कहना काफी चौंकाने वाला था क्योंकिं इस तरह की मांग पहले कभी नहीं की गई थी। इस बात को सुनकर लड़कों को काफी हैरान हुई।

तसल्ली करना चाहता था दलाल
जब लड़कों ने दलाल से पूछा कि वो ऐसा क्यों करना चाहता है तो दलाल ने कहा कि वो इस बात की तसल्ली करना चाहता है कि कहीं आप पुलिस तो नहीं है। लड़कों के कई बार कहने के बाद भी दलाल ने बात नहीं मानी। क्योंकि दलाल को पुलिस के हाथों पकड़े जाने का डर रहता है।

गोवा में पुलिस से डरे हैं दलाल
ऐसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि गोवा में राज्य पुलिस देह व्यापार के धंधे पर पूरी तरह से अंकुश लगाना चाहती है। पुलिस से बचने के लिए दलाल आधार कार्ड मांग रहे हैं। वो किसी भी तरह का कोई खतर नहीं उठाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications