इंदौर: 300 फीट ऊंचे पाताल पानी कुंड से लड़की ले रही थी सेल्फी, फिसल गया पैर...
नई दिल्लीः कई लोगों को सेल्फी लेने का शौक होता है लेकिन कभी-कभी सेल्फी लेने का ये शौक लोगों के लिए जानलेवा भी हो सकता है। ये देखने को मिलने इंदौर के पास पर्यटक स्थल पाताल पानी नामक कुंड में, जब 16 साल की लड़की सेल्फी लेने के दौरान मौत हो गई। दरअसल, ये लड़की 300 फीट ऊंचे कुंड से सेल्फी ले रही थी, तभी इसका पैर फिसल गया और मौत हो गई।

मध्यप्रदेश के रहने वाले राकेश राईवाल अपने परिवार के साथ महू पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी 16 साल की बेटी ऋषिका 300 फीट कुंड से सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड गया और वो नीचे गिर गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेल्फी लेते समय ऋषिका का मोबाइल गिरने लगा था, इसी को संभालने के चक्कर ने ऋषिका नीचे गिर गई। नीचे गिरने से ऋषिका की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद देर शाम शव को ग्रामीणों व केंटबोर्ड फायर ब्रिगेड की मदद से ऊपर लाया जा सका।
इस घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हितेंद्रसिंह राठौर का कहना है कि ऋषिका नाम की लड़की झरने पर सुरक्षा रैलिंग लांघकर सेल्फी लेने गई थी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी कुंड में गिरने से मौत हो गई।
लड़की के शव को ऊपर लाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। अंधेरा होने से पार्किंग स्थल तक शव को लाने के लिए रेलवे ट्रैक वाले रास्ते पर टार्च की रोशनी का सहारा लिया गया।
बता दें, पर्यटक स्थल पाताल पानी के बारे में प्रशासन सावधानी जारी कर चुका है। कुछ महीने पहले पातालपानी में घूमने के दौरान एक बड़ा हादसा हो चूका है ।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, पटवारी के पदों पर 9000 से ज्यादा भर्तियां












Click it and Unblock the Notifications