UP News: कोर्ट में रखी फाइलों में छिपा था अजगर, मुकदमों की सुनवाई से पहले निकला बाहर, मचा हड़कंप
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित जिला न्यायालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट में रखी फाइलों को बाहर निकलते समय एक अजगर बहार निकल आया। अजगर को देखने के बाद मौजूद कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। हालांकि एक कर्मचारी ने उसे किसी तरह काबू में किया और बाल्टी में भर दिया।
अजगर को बाल्टी में भरने के बाद कर्मचारियों द्वारा वन विभाग को इसके बारे में सूचना दी गई। वन विभाग की टीम का कर्मचारियों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। हालांकि कोर्ट में अजगर निकालने की सूचना के बाद लोगों की तरह-तरह की चर्चा चल रही है। मजे लेते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि वह भी अपनी व्यथा सुनाने आया होगा।

दरअसल, गाजीपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के जिला न्यायालय में स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट जूनियर डिवीजन प्रथम की अदालत में शुक्रवार को मुकदमों की सुनवाई होनी थी। उससे पहले पीठासीन अधिकारी के आने से पूर्व न्यायालय में तैनात कर्मचारियों द्वारा फाइलों को बाहर निकालकर टेबल पर रखा जा रहा था।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान फाइलों के बीच एक अजगर का छोटा बच्चा भी छुपा हुआ था। फाइल निकलते समय कर्मचारियों की ध्यान उसके ऊपर पहुंची तो वह चीखते हुए बाहर निकाल। उसके बाद सूचना मिलने के बाद आने कर्मचारी भी वहां पहुंचे गए। जानकारी लगते ही कई अधिवक्ता भी वहां आ गए।
फिलहाल अजगर को बाल्टी में भरने के बाद कर्मचारियों ने उसे न्यायालय से बाहर ले जाकर रख दिया उसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वहीं अजगर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और पीठासीन अधिकारी के आने के बाद न्यायालय की कार्रवाई प्रारंभ हुई।
कर्मचारियों द्वारा संभावना जताई गई की अजगर का बच्चा कहीं से आया होगा और कोर्ट परिसर के स्टोर रूम में रखी गई फाइलों में वह छुप गया होगा और धीरे-धीरे वह बड़ा हो रहा था। फिलहाल अजगर निकालने को लेकर न्यायालय में शुक्रवार को तरह-तरह की चर्चा चलती रही।












Click it and Unblock the Notifications