UP News: मिल गया 'गद्दारी करबे' डायलॉग वाला बालक, बताया कि क्यों वह अपने दोस्त से था नाराज
UP: गद्दारी करबे वाला वीडियो आपने भी देखा होगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और अभी भी इसे मिक्स करते हुए बनाए गए गाने लोग वैवाहिक समारोह में डीजे पर बजा रहे हैं। आइए उस बालक के बारे में जानते हैं।

UP News Hindi: बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक बालक का वीडियो धमाल मचा रहा है। 'गद्दारी करबे...' नाम से मशहूर इस वीडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर यूजर्स द्वारा अपलोड किया गया।
इतना ही नहीं इस वीडियो पर अब तक हजारों मीम्स बन चुके हैं और बालक द्वारा कही गई बात को लोग डायलॉग के रूप में भी बोलते हुए सुने जाते हैं। कई ऐसे भोजपुरी गाने हैं जिनमें 'गद्दारी करबे' वाले डायलॉग को भी शामिल किया गया है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाले वीडियो और वीडियो बनाने के पीछे का कारण सभी लोग जानना चाहते हैं। लोगों के मन में यह भी सवाल है कि आखिर यह बच्चा कहां का है, जिसके द्वारा इस तरीके से मित्र को डाटा जा रहा है।
इस बच्चे की जानकारी लखनऊ मीम नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर की गई है। अकाउंट पर बच्चे के साथ बातचीत का वीडियो शेयर किया गया है। बातचीत के दौरान बच्चे द्वारा गद्दारी करबे डायलॉग और उसके पीछे की पूरी वजह भी बताई गई है।
'गद्दारी करबे' डायलॉग वाला लड़का उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के मांझा गांव का रहने वाला है। बच्चे का नाम प्रदीप कुमार है। उसने बताया है कि वह एक बार अपने दोस्त पप्पू के साथ बनारस में घूमने के लिए गया था।
बनारस में घूमने फिरने के दौरान उसने अपने दोस्त को 80 रुपए के खाने के सामान खिलाए। उसके जब वह अपने मित्र पप्पू से रुपए मांगे तो पप्पू ने रुपए नहीं दिए। इसी बात को लेकर उसे गुस्सा आ गया और उसने पप्पू से कहा कि 'गद्दारी करबे'।
इसी बीच वहां मौजूद कोई तीसरा शख्स का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। यहां तक कि लाखों लोग इसे शेयर किए।
खासतौर पर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में अभी भी यह वीडियो काफी चर्चा में है। जहां शादी समारोह में लोग इस डायलॉग पर बनाए गए गाने को डीजे पर बजा रहे हैं वहीं मित्र भी एक-दूसरे से मजाकिया लहजे में यही डायलॉग बोलते नजर आते हैं कि 'गद्दारी करबे'।












Click it and Unblock the Notifications