Ghazipur में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे तीन सॉल्वर गिरफ्तार, दो छात्राएं भी नकल करते हुए पकड़ी गई
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान गाजीपुर में बुधवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन लोगों को पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताया गया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

यूपी बोर्ड एग्जाम के दौरान Ghazipur जिले में बुधवार को दूसरे के स्थान पर बैठकर परीक्षा दे रहे तीन सॉल्वरों को पकड़ा गया। इसके अलावा नकल कर रही दो छात्राओं को भी पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताया गया कि पकड़े गए तीनों सॉल्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रवेश पत्र जांच के दौरान पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी
बताया जा रहा है कि बुधवार को परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव के साथ आंतरिक सचल दस्ता गाजीपुर जिले के सैदपुर ब्लाक अंतर्गत डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में पहुंची। कॉलेज में जांच के दौरान एक परीक्षार्थी पर टीम को शक हुआ। बताया जा रहा है कि उसका प्रवेश पत्र मांगा गया और जब प्रवेश पत्र का मिलान कराया गया तो पता चला कि रतन विश्वकर्मा के नाम पर दूसरा युवक परीक्षा दे रहा था। ऐसे में उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दे दी गई। इसी तरह अठागांव में स्थित किरतुपुर राव इंटर कॉलेज तथा नोनहरा क्षेत्र से भी एक-एक सॉल्वर को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि यह सभी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
सॉल्वरों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी द्वारा बताया गया कि परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन लोगों को पकड़ा गया। तीनों को पकड़ने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया तथा उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा परीक्षा के दौरान नकल कर रही दो छात्राओं को भी पकड़ा गया। पकड़ी गई छात्राओं के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
13 लोगों को किया गया था गिरफ्तार
यह भी बता दें कि गाजीपुर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर को पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले सप्ताह परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने 5 महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लोगों को मीडिया के सामने पेश करने के बाद जेल भेजा गया था। नकल करने वालों और कराने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के बावजूद भी गाजीपुर में ऐसे लोगों का हौसला अभी भी बुलंद है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications