'मौलवी में शैतान नजर आया', भूत-प्रेत का साया बताकर दुल्हन का इलाज कराने गए थे परिजन, ओझा करने लगा गलत हरकत
UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मूल रूप से बलिया की रहने वाली एक युवती की शादी होने के बाद आरोप लगाया गया कि उसके ऊपर किसी बुरी आत्मा का साया है।
उसके बाद परिवार वाले उसे लेकर गाजीपुर के रहने वाले एक मौलवी के पास पहुंचे। मौलवी के पास पहुंचने के बाद उसने कमरे में दुल्हन को इलाज करने के लिए बुलाया। आरोप है कि इस दौरान मौलवी ने दुल्हन के साथ गलत हरकत की। उसके बाद दुल्हन द्वारा इसकी शिकायत की गई।

शिकायत किए जाने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह पूरी घटना गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र की है। बलिया जनपद की रहने वाली एक युवती की शादी कुछ साल पहले हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर वह बीमार रहने लगी। दवा कराने के बाद परिवार वाले मौलवी के पास गए।
युवती द्वारा यह भी बताया गया कि उसके परिवार वाले पहले से ही गाजीपुर के एक मौलवी के यहां आते जाते थे। ऐसे में वह लोग उसे लेकर गाजीपुर के रहने वाले मौलवी के पास गए। मौलवी ने कहा कि दुल्हन के ऊपर शैतान का साया है। उसका इलाज करना पड़ेगा।
कमरे में बुलाने के बाद मौलवी ने उसके साथ छेड़छाड़ किया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान मौलवी उसे गलत तरीके से छूने लगा। आरोप है कि शोषण करने के साथ ही मौलवी ने धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया।
युवती ने यह भी आरोप लगाया गया कि मौलवी द्वारा यह सब करने के बाद जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो मौलवी ने यह धमकी दिया कि वह उसके परिवार को खत्म कर देगा। परिवार को खत्म करने की धमकी के बाद युवती काफी डर गई।
इस मामले में युवती द्वारा अब पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं युवती का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications