Ghazipur News: ढलान पर फेल हो गया रोड रोलर का ब्रेक, कई झोपड़ियों को कर दिया समतल

गाजीपुर जिले के जखनियां क्षेत्र में बेसो नदी पुल के ढलान के समीप सड़क की मरम्मत करने समय एक रोड रोलर का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने पर रोड रोलर अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे लगी आधा दर्जन झुग्गी झोपड़ियों को रौ

Road roller Ghazipur news

Ghazipur जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के जखनिया इलाके के अंतर्गत बेसो नदी के किनारे पुल निर्माण के बाद सड़क को समतल कर रहे एक रोड रोलर का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद और रोलर अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे ढलान पर जाने के बाद वह कई झोपड़ियों को समतल कर दिया। संयोग अच्छा था कि सड़क किनारे लगाए हुए झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग चिल्लाते हुए उसमें से भाग निकले, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

ईंट के खंभे को तोड़ने के बाद रुकी रफ्तार
स्थानीय लोगों ने बताया कि बेसो नदी के समीप कि सड़क पर निर्माण कार्य कराए जाने के बाद उस पर रोड रोलर चला कर समतल किया जा रहा था। समतल करने के लिए लगाए गए रोलर का चालक रोड रोलर को उसकी क्षमता से अधिक गति से चला रहा था। रफ्तार अधिक होने के चलते रोड रोलर का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद चालक उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। थोड़ी ही देर में रोड रोलर ढलान पर पहुंचा और उसकी रफ्तार बढ़ गई। रफ्तार बढ़ने के बाद सामने सड़क के किनारे लगी हुई झुग्गी झोपड़ियों को रौंदते हुए रोड रोलर आगे बढ़ने लगा। इस दौरान झुग्गी झोपड़ियों में छोटी छोटी दुकान चला रहे लोग चिल्लाते हुए अपने झोपड़ियों को छोड़कर बाहर निकल गए। कोई दूर जाने के बाद ईंट से बनाए गए एक खंभे को।तोड़ने के बाद रोड रोलर वहीं पर रुक गया। रोड रोलर के चलते आधा दर्जन झुग्गी झोपड़ी नष्ट हो गई हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

Recommended Video

      गाजीपुर: चार पहिया ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

      झुग्गी झोपड़ी लगाकर किया गया था अतिक्रमण
      स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि नदी पर बने पुल के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ी लगाकर गांव के लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। झुग्गी झोपड़ी हटाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन ये झोपड़ियां नहीं हटवाई गई। वहीं रोड रोलर द्वारा झोपड़ियों को रौंद दिए जाने के बाद मठ के समीप बैठे सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और रोड रोलर चालक को फटकार लगाते हुए वहां से भगा दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+