Ghazipur: खेत में काम करने गया था किसान परिवार, इधर झोपड़ी में लगी आग से सब जलकर राख, नहीं थम रहे आंसू
Ghazipur जनपद में बुधवार को आग लगने से एक गरीब किसान की चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गृहस्वामी के अनुसार 3 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

उत्तर प्रदेश के Ghazipur जनपद में बुधवार को एक किसान की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते 4 झोपड़ियां जलकर राख हो गई और उसमें रखे खाने-पीने की सामग्री समेत अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गए।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद किसान और उसके परिवार के लोग घर पर पहुंचे उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ी और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
किसान का कहना है कि आग लगने के चलते करीब तीन लाख से अधिक रुपए का नुकसान हुआ है। वह भीषण गर्मी में आशियाना जल जाने के चलते गरीब किसान का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
यह पूरा घटना गाजीपुर जनपद के सुहवल थाना अंतर्गत भागीरथपुर गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय झोपड़ी में आग लगी थी उस समय उनके परिवार के सदस्य खेत में काम करने के लिए गए थे।
संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान चूल्हे में से चिंगारी निकली और झोपड़ी में आग लग गई। देखते-देखते आसपास की झोपड़ी में भी आग फैलने लगी। विकराल रूप से आग पकड़ने के चलते किसी भी व्यक्ति की उसे बुझाने की हिम्मत नहीं हुई।
उधर खेत में काम करें ग्रामीणों को जब उसके बारे में सूचना मिली तो भागते दौड़ते वह घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद लोगों ने पानी फेंककर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इसी बीच ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड सी टीम गांव में पहुंची और कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती तब तक चार झोपड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई और उसमें रखे सामान भी जल गए।
गृहस्वामी द्वारा बताया गया कि करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने यह भी कहा कि झोपड़ी में गृहस्ती का सामान, खाद्यान्न, चारपाई, कागजात और जानवरों के खाने का चारा भी रखा गया था। यह भी कहा गया कि सामान जलकर नष्ट हो जाने के चलते अब किसान तथा उसके परिवार के लोग खुले आसमान नीचे सोने को मजबूर हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications