UP News: शादीशुदा महिला ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, शव से लिपटकर खूब रोई, फिर चॉकलेट ने खोला राज
UP Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। गाजीपुर में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी से अपने पति की हत्या करवा दी। पति की हत्या के बाद वह पति के शव से लिपटकर खूब रोई। इस मामले में जब पुलिस ने पत्नी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया।
हर किसी के मन में एक ही सवाल देखने को मिला कि घटना के दिन पति के शव के लिपट कर रो रही पत्नी उसका कत्ल कैसे करवा सकती है?, लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और अपने प्रेमी के साथ ही वह रहना चाहती थी जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

यह पूरी घटना गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना अंतर्गत रामपुर गांव का है। बीते शुक्रवार को शाम 5 बजे गांव के स्वतंत्र भारती नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों द्वारा स्वतंत्रत को दो गोली मारी गई थी। एक गोली उसके जबड़े में और दूसरी गोली उसके सिर में लगी थी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
गोली मारने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले थे। सूचना मिलने के बाद मृतक स्वतंत्र भारती के पिता संजय भारती और उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पति की मौत की सूचना मिलने के बाद उसकी पत्नी कंचन बेहोश हो गई और पति के सबसे लिपटकर खूब रोई। इस दौरान पत्नी को रोता देख घर की महिलाएं उसे ढांढस बंधाते नजर आ रही थी।
स्वतंत्रत का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह सिधौना बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता था। इस मामले में पुलिस द्वारा जब जांच पड़ताल शुरू की गई तो शक की सुई उसकी पत्नी के ऊपर ही आकर रुकी। उसके बाद पुलिस द्वारा इसी दिशा में जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल में पता चला कि हत्या से कुछ समय पहले कंचन ने अपने पति से बात की थी।
पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि उसने अपने पति को चॉकलेट लाने के लिए भेजा था। इसी चॉकलेट के चलते पूरा राज सामने आ गया क्योंकि उसके बाद पुलिस जब जांच को आगे बढ़ाई तो पता चला कि स्वंत्रन ने वीरू नामक शख्स को फोन किया था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि कंचन ने अपने पति का फोन काटने के बाद वीरू को फोन किया था।
उसके बाद पुलिस वीरू की तलाश में जुड़ गई लेकिन वह नहीं मिला लेकिन हत्या में शामिल वीरू के दो दोस्तों गोविंद यादव और गमाबिंद को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ करने के साथ ही मृतक स्वतंत्रत की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस द्वारा जब उसकी पत्नी से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि 6 माह पहले उसकी शादी स्वतंत्र से हुई थी। उसने बताया कि वह शादी से पहले से ही खुटवा गांव के रहने वाले वीरू यादव से प्यार करती थी। उसने यह भी कहा कि घर वालों ने मेरी मर्जी के बगैर मेरी शादी कर दी थी।
देखें Video:-
शादी के बाद वीरू मिलने की जिद करता था और वह डिलीवरी ब्वाय बनकर उससे मिलने के लिए उसके ससुराल में आता था। इसकी जानकारी स्वतंत्र को लग गई उसके बाद उसने कंचन को काफी समझाया बावजूद इसके वह नहीं मानी। ऐसे में उसने वीरू के साथ ही रहने का वादा किया और वीरू से बात कर अपने पति स्वतंत्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।












Click it and Unblock the Notifications