Ghazipur: दूल्हे ने दुल्हन को पहनाई वरमाला तो प्रेमी ने मांग में भरा सिंदूर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Ghazipur जनपद में एक युवती के शादी के दौरान उसका सिरफिरा प्रेमी वहां पहुंच गया और आशीर्वाद देते समय वह स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया। यह देख वहां हड़कंप मच गई और प्रेमी को लोगों ने पकड़कर पीट दिया।

उत्तर प्रदेश के Ghazipur जनपद में प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजीपुर में एक सिरफिरा प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में पहुंच गया और आशीर्वाद देने के दौरान स्टेज पर चढ़ा तथा प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया।
सिरफिरे प्रेमी द्वारा प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरे जाने के बाद वहां पर हड़कंप जैसी स्थिति देखने को मिली। लोगों ने सिरफिरे प्रेमी को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी जिससे वह बेहोश हो गया।
उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सिरफिरे प्रेमी को पकड़कर थाने ले गई जबकि यह पूरा मामला देखकर दूल्हा पक्ष नाराज हो गया और शादी किए बगैर ही वापस लौट गया।
दरअसल, यह पूरा मामला गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली एक युवती की शादी गाजीपुर जनपद के बिरनो थाना अंतर्गत एक गांव फिर आने वाले युवक से तय हुई थी। बीते मंगलवार को धूमधाम से बारात आई।
बताया जा रहा है कि बारात आने के बाद द्वार पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन के आने का इंतजार करता रहा। फिर दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची तो जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद लड़का और लड़की पक्ष के लोगों द्वारा वर वधू को आशीर्वाद दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच दुल्हन का पूर्व प्रेमी वहां पहुंच गया। पहुंचने के बाद वह भी वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़ा।
स्टेज पर पहुंचने के बाद वह अपनी जेब से सिंदूर की पुड़िया निकाला और हाथ में सिंदूर लेकर दुल्हन की मांग भर दिया। यह मामला देखकर बगल में बैठा दूल्हा भी हैरान रह गया, वहीं इस दौरान वहां मौजूद लोग सिरफिरे प्रेमी द्वारा ऐसी हरकत किए जाने के बाद उसे पकड़ लिए।
पकड़ने के बाद प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। पिटाई करने के बाद वह बेहोश हो गया उसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश प्रेमी को सामुदायिक स्वास्थ्य में पहुंचाया गया जहां उसका उपचार प्रारंभ हुआ।
वहीं सिरफिरे प्रेमी द्वारा सरेआम इस तरीके की हरकत किए जाने के बाद दूल्हा पक्ष नाराज हो गया। काफी देर तक दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को मनाया जाता रहा लेकिन वे नहीं माने। बाद में दूल्हे और बारातियों बगैर दुल्हन के वापस लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications