UP News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूल बस में मारी टक्कर, मची चीख-पुकार, दो बच्चों की हालत गंभीर

UP Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जनपद में मंगलवार को बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक स्कूल बस को तेज रफ्तार के ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूल बस में सवार 3 बच्चे घायल हो गए जिसमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों छात्रों की बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

high-speed-trailer-hit-the-school-bus-there-was-an-outcry-in-ghazipur-up

दरअसल, धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल की एक बस मंगलवार को देवकली बाजार की तरफ बच्चों को लेने के लिए जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि हाईवे पर टिकट था और वहीं पर एक तेज रफ्तार के ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग भी दहल उठे। टक्कर लगने के बाद बस में सवार 13 वर्षीय शिवम शर्मा 11 वर्षीय सत्यम शर्मा और 9 वर्षीय अंशु शर्मा घायल हो गए। स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्चों को बस से बाहर निकाले।

अस्पताल ले जाने पर घायल हुए तीनों बच्चों का उपचार प्रारंभ हुआ। इस दौरान सत्यम और अंशु की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया।

इस बारे में थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि तेज रफ्तार की ट्रेलर ने स्कूल बस में टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद ट्रेलर खाई में चला गया जबकि बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस टक्कर में 3 छात्र घायल हुए थे। तीनों भाई हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+