UP: दूल्हा नहीं जानता था प्रधानमंत्री का नाम, दुल्हन को आया गुस्सा, छोटे भाई से जबरन करा दी शादी

UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शादी के दौरान एक दूल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया, जिसके चलते दुल्हन की शादी उसके छोटे भाई से करा दी गई।

UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में शादी के दौरान दूल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया उसके बाद दुल्हन ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन और उसके परिजनों का आरोप है कि दूल्‍हा मंदबुद्धि है।

दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार किए जाने के बाद दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन की शादी दूल्हे के छोटे भाई के साथ करा दी। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। उसके बाद अब मामले में पंचायत चल रही है।

groom-did-not-know-pm-s-name-in-up-s-ghazipur-bride-got-angry

दरअसल, यह पूरा मामला गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना अंतर्गत एक गांव का है। गांव के रहने वाले युवक की शादी 11 जून को एक गांव की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। तय समय पर बारात घर से निकली।

बारात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा भी लड़का पक्ष के लोगों की खातिरदारी की गई। शादी की रस्म प्रारंभ हुई और दूल्हे दुल्हन एक दूसरे को माला पहनाया। रात में सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और शादी संपन्न हो गई।

उसके बाद सुबह होने पर कोहबर में जाने पर दुल्हन की सहेलियों और उसकी बहनों ने दूल्हे से मजाक करना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान लोगों ने दूल्हे के प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो दूल्हा नहीं बता पाया।

फिर दुल्हन की सहेलियों ने गंभीर होकर दूल्हे से प्रधानमंत्री का नाम पूछा, उसके बाद भी दूल्हे ने प्रधानमंत्री का नाम नहीं बताया, तो लोगों ने समझा कि दूल्हा मंदबुद्धि है। इसके बाद और भी कई सवाल किए गए जिनका जवाब दूल्हा नहीं दे सका।

दूल्हा मंदबुद्धि होने के चलते दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह बात जैसे ही दुल्हन के घरवालों को पता चली तो वह भी हैरान रह गए। उसके बाद मौजूद संभ्रांत लोगों से बातचीत किया गया। बातचीत के बाद दूल्हे के छोटे भाई के साथ दुल्हन की शादी करा दी गई और विदाई भी कर दी गई।

12 जून से ही लड़की अपने ससुराल में रही अब बीते शनिवार को लड़की पक्ष के लोग लड़की की विदाई कराने के लिए ससुराल पहुंचे तो लड़का पक्ष के लोगों ने विदाई करने से इंकार कर दिया। विदाई करने से इनकार किए जाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा हालांकि किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की गई। इस बारे में सैदपुर थाना प्रभारी द्वारा मीडिया को बताया गया कि लड़की और लड़के पक्ष के लोग थाने पर आए थे लेकिन बाद में दोनों ने आपसी सहमति से मामले को समाप्त करने की बात की उसके बाद वापस लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+