Ghazipur: जरा सी चूक से दादा-पोते ने गंवाई जान, जेसीबी के पास खड़े होकर तोड़वा रहे थे अपना मकान

गाजीपुर जनपद में मकान को तोड़वाते समय जरा सी चूक के चलते सोमवार को दादा और पोते की मौत हो गई। एक साथ दो मौत हो जाने के चलते परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Grandfather and grandson JCB Ghazipur news

Ghazipur जनपद में छोटी सी लापरवाही के चलते 55 वर्षीय व्यक्ति और उसके पोते की मौत हो गई। परिवार में एक ही साथ दो मौत होने के चलते मातम पसरा हुआ है। वहीं दोनों का शव कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

दरअसल, गाजीपुर जनपद के हरखूपुर के रहने वाले 55 वर्षीय शंकर बिंद अपने कच्चे मकान को तोड़वा कर उसी के स्थान पर पक्का मकान का निर्माण करवाने वाले थे। सोमवार को कच्चा मकान गिराने के लिए जेसीबी बुलाई गई थी।

जेसीबी ऑपरेटर द्वारा कच्चे मकान को ध्वस्त करने का काम शुरू किया गया इस दौरान शंकर बिंद अपने 6 वर्षीय पोते अंकित बिंद को अपने साथ लेकर जेसीबी के समीप खड़े होकर कच्चे मकान को ध्वस्त होता देख रहे थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान कच्चे मकान की दीवाल गिरी और जेसीबी ऑपरेटर जेसीबी को तत्काल पीछे कर लिया। जेसीबी को पीछे करने के दौरान ऑपरेटर ने पीछे नहीं देखा और वहीं पर जेसीबी से सट कर खड़े शंकर बिंद और अंकित बिंद की चपेट में आ गए।

इस दौरान जेसीबी चालक तब तक जेसीबी को कंट्रोल में करता तब तक शंकर बिंद और उनके पोते अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग तत्काल दोनों को लेकर अस्पतालों से जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार में मातम पसर गया। नए मकान का निर्माण होने से पहले शंकर बिंद और अंकित की मौत हो जाने के चलते परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

वहीं इस बारे में मृतक शंकर बिंद के बेटे नंद लाल बिंद द्वारा नंदगंज थाने की पुलिस को तहरीर देकर इत्तेफाकन मौत होने से संबंधित तहरीर दी गई है।

Recommended Video

    गाजीपुर: दो नंबर के ईंट पर नौनिहालों के भविष्य की रखी जा रही नीव, जानें मामला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+