Love affair: प्रेमी की हत्या कर शव के साथ सोती रही दो बच्चों की मां, सुबह कमरे का नजारा देख चीख पड़े परिजन
Love Affair: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में शनिवार के मध्य रात्रि में एक प्रेमिका ने अपनी प्रेमी की हत्या कर दी। प्रेमी की हत्या करने के बाद वह अपने बिस्तर के नीचे प्रेमी का शव रखकर बिस्तर पर रात भर सोती रही। रविवार सुबह में लोगों को जानकारी हुई तो लोग हैरान रह गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ किया। प्रेमिका द्वारा बताया गया कि उसका प्रेमी उसे लगातार परेशान करता था, जिसके चलते उसने ही उसकी हत्या की है। वहीं पुलिस द्वारा उसकी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरी घटना गाजीपुर जनपद के भदेसर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव की है। गांव का रहने वाला 26 वर्षीय मनीष कुमार बिहार में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है तथा अपने गांव पर भी रहता है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाली दो बच्चों की मां से उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
महिला का पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है और घर पर जब पति नहीं रहता था तो मनीष महिला से मिलने के लिए जाता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ माह पहले जब परिजनों को हुई तो इस मामले में पंचायत की गई। पंचायत में अलग-अलग फैसले लिए गए थे।
महिला का पति मौजूदा समय में मध्य प्रदेश में ही ड्यूटी कर रहा है, जबकि मनीष गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात में महिला ने अपने दोनों बच्चों और परिजनों को खाना दिया। खाना खाने के बाद दोनों बच्चे अपने दादा के पास होने के लिए चले गए। इधर महिला अपने कमरे में अकेले सो रही थी। रात में ही किसी समय मनीष उससे मिलने पहुंचा और महिला ने अपने प्रेमी मनीष की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
इस बारे में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। मृतक महिला के घर अक्सर आता जाता रहता था और पूर्व में भी इस मामले को लेकर थाने में पंचायत हुई थी। आए दिन वह महिला को परेशान करता था जिससे त्रस्त होकर महिला द्वारा इस तरह के कदम उठाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications