Ghazipur News: रामलीला में अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल, हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने जताई नाराजगी
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में रामलीला के दौरान अश्लील डांस किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा इसकी निंदा की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरीके का कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
यह भी बता दें कि यूपी में यह पहला मामला नहीं है जब रामलीला के मंच पर अश्लील डांस का आयोजन किया गया। इसके पहले भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से रामलीला के मंच पर अश्लील डांस किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

लोगों का कहना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र के बारे में लोगों को जानकारी देने और उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र से सीख लेने के लिए रामलीला का आयोजन किया जाता है। लेकिन रामलीला में इस तरह फिल्मी और भोजपुरी गानों पर अश्लील डांस किया जाना गलत है।
रिपोर्ट की माने तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गाजीपुर जनपद के जमनिया तहसील मुख्यालय के समीप का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फिल्मी और भोजपुरी गाने पर युवतियां डांस कर रही हैं।
इस दौरान रामलीला देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण भी वहां एकत्र हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा इस पर आपत्ति जताई जा रही है। क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा कहा गया कि यह हिंदू धर्म को बदनाम करने का एक साजिश है।
इसके अलावा अन्य लोगों द्वारा भी इस पर नाराजगी जाहिर की गई। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी शख्स द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी के द्वारा शिकायत की जाती है तो मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications