UP News: मुख्तार के सहयोगी ने लाखों की सरकारी जमीन पर किया था कब्जा, अधिकारियों ने चलवाया बुलडोजर

UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को रविवार को अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चला कर जमीदोंज करवा दिया गया। कब्जा की गई भूमि की कीमत सवा करोड रुपए से अधिक बताई जा रही है।

अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मुख्तार के करीबियों और गिरोह से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।

bulldozer-operator-on-government-land-occupied-by-mukhtar-associate-in-ghazipur-up

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी द्वारा बताया गया कि अंतरप्रांतीय गैंग के दोष सिद्ध माफिया मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी मिसबाहुद्दीन अंसारी द्वारा मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गंज कस्बे में अवैध तरीके से सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया था। बताया गया कि मिसबाहुद्दीन अंसारी के द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के नाम जीविकोपार्जन हेतु आवंटित की गई पोखरे की जमीन पर कब्जा किया गया था।

इस जमीन को मिसबाहुद्दीन ने अपनी मां रशीदा खातून के नाम से फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा लिया था। इसके अलावा स्कूल की चारदीवारी बनाकर और गेट लगाकर जलमग्न भूमि को पाटा जा रहा था। बताया गया कि 1300 वर्ग मीटर भूमि को रविवार को पुलिस टीम और अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया गया।

इस दौरान उक्त भूमि पर बनवाई गई चारदीवारी और अन्य निर्माण को भी बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिस अतिक्रमित भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है उसकी बाजारू कीमत सवा करोड रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+