Nepal Plane Crash में गाजीपुर निवासी मृतकों के परिजनों से मिले राज्य मंत्री, परिजनों को दी सांत्वना

नेपाल के पोखरा में हवाई जहाज क्रैश करने के दौरान गाजीपुर निवासी चार मृत युवकों के परिजनों से मंगलवार को राज्य मंत्री अनिल राजभर ने मुलाकात किया। इस दौरान मृतकों के परिजनों से मिलकर राज्‍यमंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी।

Anil Rajbhar

Nepal Plane Crash में मरने वाले चार युवकों के परिजनों से मंगलवार को राज्य मंत्री अनिल राजभर ने मुलाकात किया। जारी सूचना में बताया गया कि पोखरा में प्लेन क्रैश में अभिषेक कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धरवॉ तहसील कासिमाबाद, सोनू जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल उम्र-32 वर्ष निवासी ग्राम चकजैनब तहसील कासिमाबाद, विशाल शर्मा पुत्र संतोष शर्मा उम्र-27 वर्ष निवासी ग्राम अलावलपुर अफगां तहसील कासिमाबाद एंव अनिल कुमार राजभर पुत्र रामदरस राजभर उम्र-25 वर्ष निवासी चकदरिया (चकजैनब) तहसील कासिमाबाद गाजीपुर की मौत हो गई थी।

Anil Rajbhar Ghazipur

सीएम योगी के निर्देश पर पहुंचे राज्य मंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह संग वायुयान दुर्घटना में मृतकों के परिवारीजनों से उनके घरो पर जाकर मुलाकात कर सात्वना दिया तथा सभी मृतको के परिवारीजन एवं आश्रितों को शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार जो आर्थिक सहायता होगी उन्हे दिये जाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने मृतक अनिल कुमार राजभर पुत्र रामदरस राजभर उम्र-25 वर्ष निवासी चकदरिया (चकजैनब) तहसील कासिमाबाद का कच्चा मकान होने पर प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने घटना से क्षुब्ध परिवारजनो का ढ़ाढस बढाते हुए, दुःख की घड़ी में जिला प्रशासन को साथ होने की बात कही। फिलहाल अभी मृतको की डेड बाडी को जनपद मे लाने का प्रयास जारी है। सारी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+