पहले साली से बनाया संबंध, फिर शादी से इनकार करने पर जीजा ने किया बर्बरता से कत्ल
गाजीपुर। 1 नवंबर को हुई बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (बीटीसी) की छात्रा अलीशा की हत्या का गाजीपुर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अलीशा के बहनोई इमाम अहमद सिद्दीकी उर्फ इमाम बख्श को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में इमाम बख्श ने बताया कि ससुराल आने-जाने के दौरान अलीशा और उसके बीच नजदिकिया बढ़ गई थी, दोनों में कई बार शारीरिक संबंध भी बने गए। बताया कि साली का दूसरे से बात करना उसे नागवार गुजरा और उसने उसका कत्ल कर दिया।

क्या है मामला
एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक नवंबर को महमूदपुर ढेबुआ इलाके में भट्टे के पास झाड़ियों में एक युवका का शव मिला था। शव की पहचान छिपाने के लिए उसकी अमानवीय तरीके से धारदार हथियार द्वारा गला व चेहरा काटकर क्षत विक्षत कर दिया गया था। इस हत्या के बाद 3 तारीख को स्थानीय लोगों ने गुस्से में कैंडिल मार्च भी निकाला था। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को 6 नवंबर को सुलझा लिया। परिजनों ने जैसे ही आरोपी का नाम सुना तो आंखें फटी की फटी रह गई क्योंकि मृतका अलीशा के बहनोई इमाम बख्श को पुलिस ने बतौर कातिल पेश किया, जो पेशे से मदरसे में शिक्षक भी है। उसका नाजायज संबंध उसकी साली अलीशा से था जो हत्या का कारण बना।

जीजा ने फोन कर बुलाया था अलीशा को
एसपी ने बताया कि इमाम अहमद सिद्दीकी उर्फ इमाम बख्श ने एक नवंबर को अलीशा को फोन कर बुलाया था और दोनों किछौछा शरीफ दरगाह पहुंचे। इमाम बख्श की मानें तो शरीफ दरगाह में दर्शन करने के वापस आते समय सुनसान रास्ता देखकर चापड़ से वार कर दिया। चापड़ से वार करने पर अलीशा नीचे गिर गई और तड़पने लगी। जिसके बाद बख्श उसे झाडी में ले गया अनगिनत वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बख्श बाइक से रौजा होते हुए अपने गांव पखनपुरा लौट आया। इस दौरान आरोपी ने अलीशा का बैग और चप्पल रास्ते में फेंक दिए थे।

खुले विचारों वाली लड़की थी अलीशा, जीजा को यह नहीं था पसंद
जांच में बहनोई ने माना कि इन दोनों के पहले से भी रिश्ते थे और वह अलीशा को सिर्फ अपना बना कर रखना चाहता था। अलीशा खुले विचारों वाली लड़की थी और वह अपने सहपाठी और सहयोगियों से भी बातचीत करती थी जो इसे पसंद नहीं था। इमाम उससे शादी करना चाहता था लेकिन उसके द्वारा मना कर दिया गया। इसी कारण इमाम ने अपनी साली की बर्बर तरीके से हत्या कर दी। आरोपी बहनोई के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications