Ghazipur में पड़ोसी महिला की घिनौनी करतूत, मासूम बच्ची को मार दिया ताकि खुद रह सके जिंदा
गाजीपुर में अपने मायके में आई एक महिला ने पड़ोस की महिला पर तंत्र साधना के लिए मासूम बच्ची की हत्या का आरोप लगाया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही ह

Ghazipur में एक महिला द्वारा अपने पड़ोस की महिला के ऊपर मासूम बच्ची की बलि देने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस महिला के ऊपर आरोप लगा है वह अंधविश्वास के चलते हमेशा परेशान रहती है।

बच्ची को लेकर मायके में आई थी महिला
दरअसल, गाजीपुर जिले के कासिमाबाद इलाके के मोहम्मदापुर की रहने वाली सुमन की शादी आजमगढ़ जिले के रौनापार निवासी प्रदीप चौहान के साथ हुई है। प्रदीप चौहान अपने इलाके में ही इलेक्ट्रिक दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। सुमन को डिलीवरी होने वाली है ऐसे में वह पांच माह पूर्व अपनी बेटी आराध्या को लेकर अपने मायके कासिमाबाद चली आई। 5 महीने से सुमन अपने मायके में ही रह रही है। सुमन का आरोप है कि बीते शुक्रवार को उसके पड़ोस में रहने वाली मुन्नी चौहान उर्फ मुनिया उसके घर पहुंची और आराध्या को तेल मालिश करने के लिए अपने साथ लेकर अपने घर चली गई।

शाम तक अपने घर नहीं लौटी बच्ची
सुमन ने बताया कि मुनिया देवी उसकी बेटी आराध्या को लेकर गई लेकिन उसके बाद उसने उसकी बेटी को घर नहीं पहुंचाया। सुमन का आरोप है कि सायं काल जो वह मुनिया के घर अपनी बेटी आराध्या के बारे में पूछताछ करने के लिए पहुंची तो मुनिया देवी ने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। ऐसे में सुमन काफी परेशान हो गई और अपनी बेटी आराध्या की खोजबीन करने लगी। सुमन ने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद आराध्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। आराध्या को खोजते हुए सुमन व उसके मायके के लोग मुनिया देवी के घर के पिछले हिस्से में पहुंचे, जहां आराध्या मृत हालत में पड़ी थी। बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद सुमन के मायके में मातम पसर गया। सूचना मिलने के बाद सुमन पति प्रदीप भी कासिमाबाद आया। प्रदीप का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मुनिया के रवैये को लेकर बस्ती के लोगों में नाराजगी है।

बीमारी ठीक करने के लिए दे दी बली
पुलिस को दिए तहरीर में सुमन ने आरोप लगाया है कि मुन्नी चौहान उर्फ मुनिया देवी काफी समय से बीमार चल रही है। गंभीर बीमारी होने के चलते वह दवा और इलाज करवाने के बजाय वह जादू करने में जुटी रहती है। सुमन का कहना है कि अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए किसी ओझा द्वारा बताए अनुसार उसने खुद को जिंदा रहने के लिए उसकी मासूम बच्ची आराध्या की बलि चढ़ा दी है। बलि चढ़ाने के बाद आराध्या की लाश को अपने घर के पीछे फेंक दी। इस मामले में सुमन की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications