UP News: गंगा नदी में बहते हुए 40 किमी दूर बलिया पहुंची 50 वर्षीय महिला, जाल में फंसी तो नाविक भी रह गए हैरान
UP Ghazipur News: गाजीपुर की रहने वाली एक महिला अपने बेटे से झगड़ा होने के डर से शनिवार रात में गंगा नदी में छलांग लगा दी। गंगा नदी में छलांग लगाने के बाद वह रात भर गंगा नदी में बहती रही और 40 किलोमीटर दूर बलिया पहुंच गई। बलिया में मछली मारने के लिए लगाई गई जाल में फंसी तो उसे बाहर निकाला गया।
बाहर निकालने के बाद मछुआरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा परिजनों को फोन करके जानकारी दी गई। इस घटना की जानकारी होने के बाद महिला के परिवार ही नहीं आसपास के लोग भी हैरान हैं।

फिलहाल महिला को अतरौलिया, महाराजगंज के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि महिला की स्थिति अभी गंभीर है और महिला कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
दरअसल, मनियारी के मोहम्मदपुर की रहने वाली 50 वर्षीय चनवती देवी का शनिवार को उनके बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद सायंकाल महिला अपने घर से नाराज होकर निकल गई। घर से निकलने के बाद वह काफी देर तक इधर-उधर टहलती रही।
बताया जा रहा है कि सायं काल वह आत्महत्या करने के लिए गाजीपुर में गंगा नदी पर बने वीर अब्दुल हमीद पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद बारिश में उफनाई हुई गंगा में बहते हु वह महिला बलिया पहुंच गई।
रातभर गंगा नदी के पानी में रहने के बाद रविवार की सुबह जब महिला बलिया पहुंची तो मछुआरे मछली पकड़ने के लिए नदी में गये थे। मछुआरों द्वारा नदी में जाल लगाई गई थी उसी जाल में महिला फंस गई, जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर मछुआरे उसके पास पहुंचे और उसे गंगा नदी से बाहर निकाला। इसके बाद जब पूछताछ में पता चला कि महिला गाजीपुर की रहने वाली है और गंगा नदी के पानी में बहकर बलिया आ गई है तो मछुआरे भी हैरान रह गए।
फिलहाल जिसने भी ये घटना सुनी वो भी हैरान है। लोगों का कहना है कि महिला ने अंधेरी रात में गंगा नदी में बहते हुए 40 किलोमीटर की दूरी कैसे तय की होगी। कुछ लोग इसे मां गंगा का करिश्मा भी बता रहे हैं। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications