पत्नी ने की खजूर लाने की जिद तो पति ने दिया तलाक, पत्नी ने सिर मुंडवा घर से निकाला

तलाक देने से गुस्साई पत्नी ने ना सिर्फ पति का सिर मुंडवा दिया बल्कि उसके बार-बार माफी मांगने के बावजूद उसे घरसे भी निकाल दिया।

गाजियाबाद। तलाक के बाद पति के पत्नी को घर से निकाल देने के मामले तो अकसर सामने आते रहते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अलग ही मामला सामने आया है, जहां पति के तलाक देने से गुस्साई पत्नी ने ना सिर्फ पति का सिर मुंडवा दिया बल्कि उसके बार-बार माफी मांगने के बावजूद उसे घरसे भी निकाल दिया।

talaq

इफ्तार के लिए खजूर लाने पर बढ़ा विवाद

गाजियाबाद की युवती की शादी अलीगढ़ में हुई थी। पिछले एक सप्‍ताह से युवती अपने मायके आई हुई थी। गुरुवार को युवती को लेने उसका शौहर भी गाजियाबाद आया। वह साथ में फल भी लाया था, बीवी ने देखा कि उसका शौहर खजूर नहीं लाया है तो उसने इस पर उससे खजूर लाने को कहा। इस पर शौहर ने कहा कि वो दोबारा बाजार नहीं जाएगा। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ तो पति ने पत्नी को तीन बार तलाक कह दिया।

उसके तलाक देने के बाद युवती अपने भाइयों के साथ शौहर पर टूट पड़ी। पहले उसकी पिटाई की और फिर गंजा कर उसे घर से निकाल दिया। पति को अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह बीवी के सामने फूट-फूटकर रोया। उसने माफी मांगते हुए बीवी को अपने साथ चलने को कहा लेकिन बीवी ने इंकार कर दिया। दोनों पक्ष के लोग मामले को निपटाने की कोशिश मे लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+