Ghaziabad News: पत्नी ने पति को दी ऐसी दर्दनाक मौत, फर्श पर खून के निशान से ऐसे कातिलों तक पहुंची पुलिस
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का कत्ल कर दिया और लाश को ठिकाने लगा दिया। पीएम रिपोर्ट और खून के धब्बों के आधार पर पुलिस कातिलों तक पहुंची। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जालौन का रहने वाला था युवक
जानकारी के मुताबिक, 22 दिसंबर को थाना क्रासिंग पुलिस को बहरामपुर में लावारिश लाश मिली थी। शव की पहचान शिवम ऊर्फ सोनू ग्राम नावर थाना गोहर जिला जालौन निवासी के रुप में हुई थी। वह पत्नी के साथ किराए का मकान लेकर यहां रहता था।

ऐसे कातिलों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने मामले की गहन छानबीन शुरु कर दी। सीडीआर, खून के धब्बों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो पत्नी ने पूरी घटना का पर्दाफाश किया।
अवैध संबंधों में बन रहा था बाधक
पत्नी ने बताया कि उसका पडोस के रहने वाले गर्जन यादव नामक युवक से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी पति को हो गयी थी। वह बार बार उसे छोड़ने की बात कहते थे। बीच में मैं अपने बेटी को लेकर बलिया गर्जन यादव के घर चली गयी थी। फिर पति यहां पहुंचे और साथ रहने की जिद करने लगे। फिर मैं ,गर्जन और पति तीनों गाजियाबाद में एक ही मकान में रहने लगे। पति से रोज प्रेमी को लेकर विवाद होता था। इसी बीच प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और सोते समय चाकूओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications