गणपति विसर्जन शोभायात्रा में नाच रही थी भीड़, फिर अचानक होने लगी मार-पिटाई, Video Viral
Ghaziabad Viral Video News: पूरे देश में गणेश महोत्सव की धूम है। शहर-शहर गणपति विसर्जन के लिए शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान अचानक मारपीट शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो गाजियाबाद के मुरादनगर का है। जहां गणपति विसर्जन के लिए जा रही शोभायात्रा में एक बेकाबू ट्रैक्टर घुस गया और उसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया।

हालात ये थे कि ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए करीब 10 मीटर तक बाइक को घसीटा, हालांकि बाइक सवार ने अपनी जान वाहन से कूद बचाई, वरना कुछ अनहोनी भी हो सकती थी।
Recommended Video
इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर और उसके साथियों को पीटना शुरू किया। लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की।
जानकारी के मुताबिक मुरादनगर थाना इलाके में मंगलवार रात श्रद्धालु गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए डीजे के साथ नाचते हुए जा रहे थे। इसी बीच ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को अपनी जद में ले लिया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे श्रद्धालुओं की भीड़ गणपति विसर्जन के लिए डीजे की धुन पर नाचते नजर आ रहे हैं। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर आता है। ट्रैक्टर ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिसके बाद भीड़ ने ट्रैक्टर ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया।
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज कराई है। अगर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है। इस घटना के बाद किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications