आतंकियों से मुठभेड़ में गाजियाबाद का 'लाल' विनोद शहीद, गांव में पसरा मातम

Ghaziabad News, गाजियाबाद। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत चार जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए यूपी के गाजियाबाद निवासी विनोद कुमार भी शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर जब गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।

2004 में जॉइन की थी सीआरपीएफ

2004 में जॉइन की थी सीआरपीएफ

कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में आंतकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए विनोद कुमार 2004 में सीआरपीएफ जॉइन की थी। उनके शहादत की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शाम तक उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचेगा। विनोद कुमार की शहादत की खबर गांव में जिसे लगी वह उसके घर की ओर दौड़ पड़ा। परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।

मां-बाप को हो चुका है देहांत

मां-बाप को हो चुका है देहांत

विनोद कुमार चार भाइयों में सबसे छोटे थे और 92 बटालियन सीआरपीएफ के जवान थे। विनोद के माता पिता का कुछ समय पहले देहांत हो चुका है। शहीद विनोद कुमार के दो बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का और एक लड़की है।

विनोद में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था

विनोद में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था

ग्रामीणों का कहना है कि विनोद कुमार के अंदर बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था। बता दें इससे पहले आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान इसी पतला गांव के पड़ोसी गांव बस टिकरी निवासी अजय कुमार शहीद हो गया था। उसका अंतिम संस्कार पतला गांव के डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर ही किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+